लश्कर कमांडर सैफुल्ला सैफ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'जब तक एक भी हिंदू जिंदा है...',बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करेगा हाफिज सईद, सामने आया VIDEO

Bangladesh News: लश्कर-ए-तैयबा के हाफिज सईद भारत पर हमले की योजना बना रहे हैं। बांग्लादेश को लॉन्चपैड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, युवाओं और बच्चों को भी आतंकवाद में शामिल किया जा रहा है।

अक्षय साहू

Lashkar Commander Saifullah Saif in Bangladesh: लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद भारत पर नए हमलों की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह बांग्लादेश को इस हमले के लिए लॉन्चपैड के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह जानकारी पाकिस्तान के खैरपुर तामेवाली में 30 अक्टूबर को हुई एक रैली के वीडियो से सामने आई है। वीडियो में लश्कर के सीनियर कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने कहा कि हाफिज सईद खाली नहीं बैठे हैं और भारत पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।

सैफ ने यह भी कहा कि भारत पहले उनके ऊपर हमला कर चुका था और उस समय अमेरिका भी भारत के साथ था, लेकिन अब ऐसा कोई समर्थन नहीं है। सैफ ने दावा किया कि लश्कर के आतंकवादी पहले से ही बांग्लादेश में सक्रिय हैं और 'ऑपरेशन सिंदूर' का बदला लेने को तैयार हैं।

बांग्लादेशी युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा लश्कर

सैफ ने बताया कि हाफिज सईद ने अपने करीबी साथी को बांग्लादेश भेजा है, जो वहां के युवाओं को आतंकवादी ट्रेनिंग दे रहा है। रैली में बच्चों की भी मौजूदगी थी। इससे स्पष्ट है कि आतंकी संगठन नाबालिगों को भी भड़काकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहते हैं। सैफ ने पाकिस्तानी सेना की तारीफ की और झूठा दावा किया कि 9-10 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में कार्रवाई हुई थी। उसने कहा कि अब अमेरिका उनके साथ है और बांग्लादेश भी पाकिस्तान के करीब आ रहा है।

इससे पहले, लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी का भी एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह भारत से हिंदुओं को खत्म करने की धमकी दे रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले से पहले का है। कसूरी इस हमले का मास्टरमाइंड भी है।

हिंदुओं के नरसंहार की साजिश

वीडियो में कसूरी कहता है कि उनके आतंकी काफिले तब तक नहीं रुकेंगे जब तक पूरे हिंदुस्तान में इस्लाम का राज नहीं हो जाता। वह हिंदुओं को अपने रास्ते में कोई बाधा नहीं मानता और उनका दावा है कि भारत के हिंदू मिट जाएंगे। इस भाषण को कसूरी लश्कर के मुरीदके हेडक्वार्टर से दे रहा था। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस हेडक्वार्टर पर हमला किया था, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने इसे मस्जिद बता कर झूठा दावा किया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा