रूस-यूक्रेन युद्ध पर लावरोव का बड़ा बयान, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'हम सीजफायर नहीं...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर लावरोव का बड़ा बयान, बताया क्या है शर्त

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अपने इरादे दोहराते हुए कहा है कि वह सिर्फ सीजफायर या अस्थायी राहत में रुचि नहीं रखता। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री...

अमन उपाध्याय

Ukraine Peace Plan: रूस ने यूक्रेन युद्ध के समाधान पर जारी वैश्विक अटकलों के बीच साफ कर दिया है कि वह केवल सीजफायर या अस्थायी युद्धविराम के लिए तैयार नहीं है, बल्कि उसका लक्ष्य स्थायी और टिकाऊ शांति स्थापित करना है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को कहा कि बाहरी भविष्यवाणियों या अनुमानित समयसीमाओं का युद्ध की दिशा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

लावरोव ने दूतावास में आयोजित यूक्रेन संकट समाधान राउंडटेबल में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध को लेकर रूस के उद्देश्यों को पहले ही सार्वजनिक मंचों पर स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी तय समयसीमा के दबाव में नहीं आने वाले। हमारा लक्ष्य अस्थायी राहत नहीं, बल्कि स्थायी शांति है, और हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

युद्धविराम नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कीव शासन ने रूसी मूल के लोगों को आतंकवादी करार देकर उनके अधिकार छीन लिए हैं, और रूस के लिए उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लावरोव ने कहा कि शांति केवल तभी संभव है जब ऐसे सभी मुद्दों का समाधान हो जाए जो संघर्ष को जन्म देते हैं। इससे एक दिन पहले क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी रूस की यही आधिकारिक स्थिति दोहराई। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के एनर्जी ट्रूस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "मॉस्को केवल युद्धविराम नहीं, बल्कि स्थायी शांति" की दिशा में काम कर रहा है। पेसकोव ने कहा कि रूस का उद्देश्य एक ऐसी व्यवस्था स्थापित करना है जो दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित करे और जिसके दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी हों।

शांतिपूर्ण समाधान में ट्रम्प प्रशासन का सहयोग

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि रूस ने हाल ही में अमेरिका की यूक्रेन शांति योजना को खारिज कर दिया है, हालांकि पेसकोव ने इसे गलत खबर बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच फोन वार्ता कभी भी संभव है, लेकिन यह तभी सार्थक होगी जब विशेषज्ञ स्तर पर ठोस प्रगति हो।

पेसकोव ने यह स्वीकार किया कि यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान में ट्रम्प प्रशासन ने सहयोग दिया है और मॉस्को उसकी सराहना करता है। रूस के इन बयानों से स्पष्ट होता है कि वह अपने रणनीतिक लक्ष्यों में किसी तरह का बदलाव नहीं कर रहा और युद्धविराम जैसी अस्थायी पहल को अंतिम समाधान नहीं मानता।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी