रूस ने बेलारूस में परमाणु मिसाइल सिस्टम तैनात किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

सामने आया रूस का खतरनाक प्लान! पुतिन ने यूरोप के पड़ोस में तैनात किए परमाणु मिसाइल, मचा हडंकप

Russia Nuclear Missile in Belarus: रूस ने अपने परमाणु मिसाइल सिस्टम को बेलारूस में तैनात किया है, जिससे यूक्रेन को दो तरफा खतरे का सामना करना पड़ रहा है। पुतिन ने बदला लेने की धमकी दी है।

अक्षय साहू

Russia Deployed Oreshnik IRBM System in Belarus: रूस और यूक्रेन के बीच हाल की घटनाओं ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की थी। इसके बाद पुतिन बदला लेने का मन बना चुके हैं। रूस ने इसके लिए अपने सबसे नए परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल सिस्टम को बेलारूस में तैनात कर दिया है।

बेलारूस यूक्रेन और यूरोप के बिल्कुल पास है। माना जा रहा है कि रूस बेलारूस में मिसाइल परमाणु सिस्टम तैनात करके यूक्रेन को दो तरफ से न्यूक्लियर हथियारों के खतरे में डाल दिया है। साथ ही यूरोप के लिए भी परेशानियां बढ़ा दी है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें नई मिसाइल को बर्फीले जंगलों से गुजरते हुए दिखाया गया है।

पुतिन ने थी जनरलों के साथ बैठक

पुतिन ने हाल ही में अपने जनरलों के साथ बैठक में कहा कि ये मिसाइल सिस्टम अब सक्रिय सेवा में हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि रूस दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिजिया सहित और अधिक क्षेत्रों पर कब्जा करना चाहता है। माना जा रहा है कि यह वीडियो यूरोप को डराने और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को और तेज करने के लिए बनाया गया है। यह रूस के सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का भी तरीका हो सकता है। अगर रूस ने सच में ये न्यूक्लियर मिसाइलें तैनात कर दी हैं, तो किसी भी यूरोपीय राजधानी पर हमला करने का समय कम हो जाएगा।

रूस ने दी थी बदला देने की चेतावनी

इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन से बदला लिया जाएगा और उनके पास पहले से ही लक्ष्य तय हैं। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। रूस ने इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं दिखाया है।

पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि सभी ड्रोन मार गिराए गए थे और इसलिए कोई सबूत नहीं दिखाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन के मलबे के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। इस तरह हाल की घटनाएं रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को और बढ़ा रही हैं और दुनिया भर के देशों के लिए चिंता का कारण बनी हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला