व्लादिमीर पुतिन, फोटो (सो. REUTERS) 
विदेश

रूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप

Russia St Petersburg Navy Parade : यूक्रेनी ड्रोनों के बढ़ते खतरे के बीच रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाली नेवी डे परेड को रद्द कर दिया है और शहर में इंटरनेट सेवाएं को भी बंद कर दिया है।

अमन उपाध्याय

Russia St Petersburg Navy Parade Cancelled:  रूस ने सुरक्षा कारणों और यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित होने वाली अपनी भव्य 'नेवी डे परेड' को लगातार दूसरे साल रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस अवसर पर मुख्य परेड में शामिल होने के बजाय नौसेना मुख्यालय 'एडमिरल्टी' में नाविकों को संबोधित किया।

नेवी डे रूस का एक प्रमुख राष्ट्रीय अवकाश है, जिसे जुलाई के अंतिम रविवार को मनाया जाता है। साल 2017 के बाद से ही इस दिन बाल्टिक, काला सागर और प्रशांत बेड़े के युद्धपोतों का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलता था, लेकिन इस बार सुरक्षा के नाम पर समारोहों को बेहद सीमित रखा गया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के दौरान सेंट पीटर्सबर्ग में असाधारण सुरक्षा उपाय देखे गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुतिन के आगमन के दौरान शहर के बड़े हिस्से में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि यूक्रेन की बढ़ती डीप-स्ट्राइक क्षमता, यानी रूस के भीतर गहराई तक हमला करने की ताकत ने क्रेमलिन को रक्षात्मक रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस साल परेड के लिए कोई सैन्य आदेश जारी ही नहीं किए गए थे, क्योंकि अधिकारियों का मानना था कि यह इसके लिए सही समय नहीं है।

पुतिन के गृहनगर पर मंडराता खतरा

सेंट पीटर्सबर्ग, यूक्रेन की सीमा से लगभग 1,100 किलोमीटर दूर स्थित है और राष्ट्रपति पुतिन का गृहनगर भी है। ऐतिहासिक रूप से यह शहर रूस की सबसे मजबूत वायु रक्षा प्रणालियों से घिरा रहा है, लेकिन हाल के महीनों में यूक्रेनी ड्रोनों ने इस सुरक्षा कवच में सेंध लगाई है।

जून में आर्थिक फोरम के दौरान यहां के एक ऑयल टर्मिनल पर ड्रोन हमला हुआ था, वहीं हाल ही में 24 जुलाई को 'वाइल्डबेरीज' के गोदामों को निशाना बनाया गया, जिससे शहर के पुल्कोवो एयरपोर्ट पर उड़ानों को रोकना पड़ा था।

पुतिन को बड़ा झटका

परेड का रद्द होना पुतिन के उस प्रचार अभियान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जिसके जरिए वे रूस की सैन्य श्रेष्ठता प्रदर्शित करते रहे हैं। इससे पहले मई में मॉस्को की 'विक्ट्री डे परेड' को भी सुरक्षा कारणों से काफी छोटा कर दिया गया था।

दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में घोषणा की है कि उनके पास रूस के भीतर हमला करने के लिए 3,000 किलोमीटर से अधिक की रेंज वाले हथियारों की नई सूची तैयार है। फिलहाल, रूस अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों को यूक्रेनी ड्रोनों से बचाने की चुनौती से जूझ रहा है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां