अमेरिकी F-35 और राफेल फाइटर जेट (Image- Social Media) 
विदेश

अमेरिकी F-35 को राफेल ने दिखाई औकात! स्टील्थ का घमंड हुआ चकनाचूर, NATO में मची खलबली

Rafale vs F-35: फिनलैंड में अटलांटिक ट्राइडेंट 2025 अभ्यास के दौरान फ्रेंच राफेल जेट ने अमेरिकी F-35 पर ‘किल लॉक’ हासिल किया। ये जीत नाटो में हलचल मचाने वाली है और भारत के लिए भी अहम मानी जा रही है।

अर्पित शुक्ला

Rafale Fighter Jet News: फिनलैंड के आसमान में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने दुनिया भर के सैन्य विशेषज्ञों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। फ्रांस के राफेल फाइटर जेट ने अमेरिकी F-35 लाइटनिंग II को डॉगफाइट में मात दे दी। इस दौरान राफेल ने उस पर ‘किल लॉक’ हासिल कर लिया। इसका मतलब ये है कि राफेल ने F-35 को मिसाइल के निशाने पर ला दिया था, जिससे वो बच नहीं सकता था। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि F-35 को पांचवीं पीढ़ी का दुनिया का सबसे एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर जेट कहा जाता है। वहीं राफेल 4.5 जेनरेशन का जेट माना जाता है। लेकिन अपनी मैन्यूवरिंग के दम पर उसने दिखा दिया कि नजदीकी हवाई मुकाबले में वो किसी से कम नहीं है।

दो हफ्ते का युद्धाभ्यास

ये मुकाबला अटलांटिक ट्राइडेंट 25 नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के दौरान देखा गया। 16 से 27 जून 2025 तक चले इस अभ्यास की मेजबानी फिनलैंड द्वारा की गई थी। इसमे खास बात ये रही कि पहली बार यह अभ्यास अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के बाहर आयोजित किया गया था।

चार देशों की वायुसेनाओं ने लिया हिस्सा

अमेरिका: F-15E स्ट्राइक ईगल, F-35A लाइटनिंग II और KC-135 टैंकर फ्रांस: राफेल, A400M, A330 MRTT और AWACS ब्रिटेन: यूरोफाइटर टाइफून फिनलैंड: F/A-18 हॉर्नेट कुल मिलाकर 40 से ज्यादा विमान तथा 1,000 से अधिक सैनिक इस अभ्यास में शामिल हुए।

राफेल ने कैसे किया ‘किल लॉक’?

फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स ने 20 अगस्त को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इसमें एक राफेल पायलट को इन्फ्रारेड सर्च एंड ट्रैक (IRST) सिस्टम का उपयोग करके F-35 पर लॉक करते देखा गया। इस वीडियो के 15वें सेकंड में राफेल का टारगेटिंग सिस्टम साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उसने F-35 को पकड़ लिया है। डॉगफाइट यानी की नजदीकी हवाई युद्ध में पायलट तेजी से अपने विमान मोड़ते हैं और दुश्मन को टारगेट पर लाने की कोशिश करते हैं।

राफेल की फुर्ती और उसकी बेहतरीन डिजाइन ने उसे बढ़त दिलाई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि F-35 को राफेल के रडार लॉक का अलर्ट जरूर मिला होगा, लेकिन वो फिर भी इससे बच नहीं सका। इसमें चार देशों की एयरफोर्स ने हिस्सा लिया।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान