पीएम मोदी के साथ अपनी कार में पुतिन।  
विदेश

पानी में भी चलती है पुतिन की कार, मिसाइल और ड्रोन अटैक भी बेअसर, 'ऑरस सीनेट' के बारे में जानें सबकुछ

Vladimir Putin Car: ऑरस सीनेट कार इस तरह से डिजाइन है कि यह लगभग हर तरह के हमले का सामना कर सकती है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन इसी कार से चलते हैं। उनके विदेश दौरे पर भी उनकी यह कार जाती है।

रंजन कुमार

Vladimir Putin Car: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर नेताओं में से एक हैं। उनकी सुरक्षा काफी हाई है। वह बख्तरबंद लिमोजिन ऑरस सीनेट कार से यात्रा करते हैं, जो उनके भारतीय दौरे के दौरान दिल्ली भी आ रही। खास डिजाइन की गई यह कार हमेशा उनके साथ चलती है। हाल में चीन दौरे पर भी पुतिन के साथ उनकी कार बीजिंग गई थी। इस कार को इसकी अचूक सुरक्षा क्षमताओं के कारण चार पहियों पर चलने वाला किला भी कहा जाता है। ऑरस सीनेट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह लगभग हर तरह के हमले का सामना कर सकती है।

कार पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। सबसे बड़ी बात है कि यह मिसाइल या ड्रोन अटैक का भी बेहद कम असर होता है। इसके अंदर बैठा व्यक्ति सुरक्षित निकल सकता है। कार में हवा को फिल्टर करने वाली टेक्नोलॉजी लगी है। जो किसी तरह के रासायनिक हमले की स्थिति में अंदर की हवा शुद्ध रखती है।

पानी में सबमरीन की तरह करती है काम

कार के टायर फट भी जाते हैं तो भी यह रुकेगी नहीं और तेज रफ्तार से भागती रहेगी। यह कार पानी में गिर जाए तो डूबने के बजाय एक सबमरीन (Submarine) की तरह काम करती है।

कार की परफॉर्मेंस

इस शक्तिशाली कार को 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन से ताकत मिलती है, जिसे हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। यह भारी-भरकम कार भी 6 से 9 सेकंड में 100 किमी/ घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 160 किमी/ घंटा है।

कार की अनुमानित कीमत

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ऑरस सीनेट लिमोजिन के बेस मॉडल की कीमत 18 मिलियन रूबल (2.5 करोड़ रुपये) से शुरू होती है। हालांकि, पुतिन के इस्तेमाल के लिए इसमें कई एडवांस सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे इसकी असल कीमत बेस मॉडल की कीमत से दो गुना या उससे अधिक हो जाती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता