'डोंट टच मी' महिला पत्रकार के सवाल पर सांसद की बदसलूकी, बवाल के बाद शिकायत दर्ज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'डोंट टच मी' महिला पत्रकार के सवाल पर सांसद की बदसलूकी, बवाल के बाद शिकायत दर्ज

Polish Senator Assault: पोलैंड में PiS पार्टी के सीनेटर वोइचेख स्कुर्केविच ने एक महिला पत्रकार के सवाल पर भड़क कर उनके कॉलर के पास लगे माइक्रोफोन को बंद करने की कोशिश में उन्हें छुआ।

प्रिया सिंह

Senator Bad Touch Journalist: सवाल पूछना लोकतंत्र में मीडिया का मूलभूत अधिकार है, लेकिन पोलैंड में एक सांसद ने इस पर आपत्ति जताते हुए सारी हदें पार कर दीं। पोलैंड की सेजम (संसद) के गलियारों में विपक्षी पार्टी PiS के सीनेटर वोइचेख स्कुर्केविच ने TVP की महिला पत्रकार जस्टिना डोब्रोश-ओराच के साथ सरेआम बदसलूकी की। सवाल पर बौखलाए सीनेटर ने पत्रकार के माइक को बंद करने की कोशिश में उनके शरीर को छुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौतरफा आलोचना शुरू हो गई है।

सीनेटर ने पार की मर्यादा की सीमा

यह घटना बुधवार को हुई, जब पत्रकार डोब्रोश-ओराच सीनेटर स्कुर्केविच से युद्ध खत्म करने की वार्ताओं और पोलैंड की कूटनीतिक भूमिका पर सवाल पूछ रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा गया कि जैसे ही पत्रकार ने उनसे जवाब मांगना जारी रखा, स्कुर्केविच अचानक उनके माइक्रोफोन की ओर हाथ बढ़ाते हैं, जो उनके कॉलर के पास लगा था।

वह उसे बंद करने या हटाने की कोशिश करने लगे। इस पर पत्रकार तुरंत पीछे हटीं और तीखी आवाज में कहा, "कृपया मुझे मत छुएं।" मना करने के बावजूद सीनेटर ने उसे बंद करने का प्रयास जारी रखा, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

वीडियो वायरल, आचार समिति में शिकायत

वीडियो में स्कुर्केविच को अपने इस व्यवहार को सही ठहराने की कोशिश करते हुए देखा गया, जबकि डोब्रोश-ओराच बार-बार इस बात पर जोर देती रहीं कि शारीरिक संपर्क (Physical Contact) पूरी तरह अनुचित था। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी पैदा कर दी है।

आलोचकों ने सीनेटर पर पेशेवर मर्यादाओं को तोड़ने और एक प्रेस इंटरैक्शन के दौरान महिला पत्रकार को चुप कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, यूरोपीय सांसद क्रिज्स्तोफ ब्रेज्जा ने दस्तावेज साझा करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने स्कुर्केविच के खिलाफ सीनेट की आचार समिति (Senate Ethics Committee) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

राजनीति में गरमाया मुद्दा

ब्रेज्जा ने X पर लिखा, "उनका आक्रामक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमें PiS नेताओं द्वारा बढ़ाई जा रही हिंसा की सीमा के खिलाफ सख्त प्रतिक्रिया देनी होगी।" इंटरनेट पर हजारों लोगों ने इस हरकत को पत्रकारों के प्रति एक तरह की धमकी और सत्ता का दुरुपयोग बताया है।

यूजर्स का कहना है कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की आजादी और सुरक्षा पर इस तरह का हमला अस्वीकार्य है। यह मामला अब केवल ऑनलाइन बहस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पोलैंड की राजनीति में भी बड़ा मुद्दा बन गया है, जिससे पहले से ही दबाव में चल रही विपक्षी PiS पार्टी और भी सवालों के घेरे में आ गई है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट