सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ पीएम नरेंद्र मोदी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

मनीला में PM मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi Manila Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला में सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग से मुलाकात कर रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

अक्षय साहू

Highlights:

  • मनीला में पीएम मोदी और लॉरेंस वोंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई।

  • दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की।

  • मोदी ने सिंगापुर को आगामी ASEAN अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं दीं।

PM Modi-Lawrence Wong Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 21वें ईस्ट एशिया समिट के दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

विदेश मंत्रालय ने इस बैठक को 'गर्मजोशी भरी और सार्थक' बताया। बैठक के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुए कामकाज का जायजा लिया और द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के संभावित तरीकों पर चर्चा की।

मोदी ने ASEAN बैठक के लिए सिंगापुर को दी शुभकामनाएं

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही भारत और सिंगापुर के बीच लंबे समय से कायम मजबूत संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ASEAN की आगामी अध्यक्षता के लिए सिंगापुर को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग को इस जिम्मेदारी के लिए भारत की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

सिंगापुर की आगामी ASEAN अध्यक्षता से भारत और सिंगापुर के बीच क्षेत्रीय सहयोग, आर्थिक एकीकरण और साझा रणनीतिक प्राथमिकताओं को लेकर आपसी समन्वय बढ़ने की उम्मीद है। इससे दोनों देशों को क्षेत्रीय स्तर पर मिलकर काम करने के नए अवसर भी मिलेंगे।

कई अहम क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रहे रिश्ते

भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार एवं निवेश, रक्षा और सुरक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा, कौशल विकास तथा कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

सितंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। यह कदम भारत और सिंगापुर के बीच बढ़ते आपसी विश्वास और मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है।

सिंगापुर दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत के प्रमुख आर्थिक और रणनीतिक साझेदारों में शामिल है। इसके अलावा, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और व्यापक इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के साथ जुड़ाव को आगे बढ़ाने में भी सिंगापुर की महत्वपूर्ण भूमिका है।

ASEAN-भारत और ईस्ट एशिया समिट के दौरान हुई मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी और लॉरेंस वोंग की यह बैठक मनीला में आयोजित ASEAN-भारत समिट और 21वें ईस्ट एशिया समिट के दौरान हुई। इन बैठकों में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही भारत ने स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियमों पर आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। मोदी और वोंग की मुलाकात दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा