पीएम मोदी ने सिंगापुर में कारोबारियों से की मुलाकात (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
विदेश

पीएम मोदी ने सिंगापुर के व्यापारियों को दिया काशी आने का न्योता, कारोबारियों से की ये बड़ी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिनों की सिंगापुर दौरे पर गुरुवार को सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने भारत में निवेश और नवोन्मेषण लाने के लिए उन्हें देश में अभी जारी सुधारों के बारे में बताया।

शुभम पाठक

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी सिंगापुर की यात्रा पर है। जहां आज यानी गुरुवार को पीएम मोदी ने सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत में निवेश और नवोन्मेषण लाने के लिए उन्हें देश में अभी जारी सुधारों के बारे में बताया।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण के बाद पीएम मोदी 6 साल के बाद सिंगापुर पहुंचे है। पीएम मोदी ने दो दिन की सिंगापुर की यात्रा पर आज कारोबारियों से मुलाकात कर उन्हें भारत के काशी आने का निमंत्रण दिया।

पीएम मोदी ने कारोबारियों से की मुलाकात

सिंगापुर में कारोबारियों से मुलाकात को लेकर जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स' पर लिखा सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) से बातचीत की। हमने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। मैंने भारत में जारी उन सुधारों को रेखांकित किया जो निवेश तथा नवाचार को बढ़ावा देंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत-सिंगापुर व्यापार पिछले 10 साल में दोगुना से भी अधिक हो गया है। पारस्परिक निवेश करीब तीन गुना होकर 150 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है। मोदी की सिंगापुर यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के लिए महत्वपूर्ण है। सिंगापुर आसियान देशों में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है।

कारोबारियों को पीएम मोदी का निमत्रंण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर की शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की और भारत में निवेश करने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा यह मेरा तीसरा कार्यकाल है। जो लोग भारत से परिचित हैं, उन्हें पता होगा कि 60 साल बाद किसी सरकार को तीसरी बार जनादेश मिला है। इसके पीछे की वजह मेरी सरकार की नीतियों में लोगों का विश्वास है। अगर दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कोई एविएशन सेक्टर है, तो वह भारत में है। एमआरओ हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आपको (व्यवसायों को) हवाई अड्डों के विकास में निवेश करने के लिए भारत आना चाहिए। हम पूर्वानुमानित और प्रगतिशील नीतियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत में राजनीतिक स्थिरता है। हम सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आक्रामक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। हम इस क्षेत्र में एक पूरा इकोसिस्टम बनाने जा रहे हैं। भारत में टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्टार्टअप बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। मैंने देखा कि एक विषय जो प्रमुखता से दिखाई दे रहा है, वह है कौशल विकास। भारत में, हम उद्योग 4.0 और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास पर बहुत जोर दे रहे हैं। आइए और काशी में निवेश करें।"

चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औप और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने गुरुवार को अपनी मुलाकात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए चार समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने सिंगापुर शहर में मुलाकात की और अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के बीच हुआ ये समझौता ज्ञापन डिजिटल प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र और शैक्षिक सहयोग और कौशल विकास पर केंद्रित हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव