

गंगटोक: सिक्किम के पाकयोंग से जिले एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गुरुवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना में सेना के चार जवानों की जान चली गई। जानकारी के लिए बता दें कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार सेना का वाहन सिल्क रूट पर पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के जुलुक जा रहा था। जिस दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस हादसे में चार जवानों की मौत की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन सिल्क रूट के जरिए पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के पाकयोंग जिले के ज़ुलुक जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना का वाहन सड़क से फिसलकर 700 से 800 फीट गहरी खाई में गिर गया।
https://twitter.com/ians_india/status/1831630888070762784
हादसा दलोपचंद दारा के पास वर्टिकल वीर में हुआ, जो सिल्क रूट के नाम से मशहूर रेनॉक रोंगली हाईवे के करीब स्थित है। मृतकों में मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के शिल्पकार डब्लू पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के थंगापंडी शामिल हैं। सभी जवान पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एनरूट मिशन कमांड यूनिट के थे। इस घटना पर अभी तक भारतीय सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इसके साथ ही बात अगर मृतक जवानों की पहचान की करें तो हादसे में मारे गए जवानों में मध्य प्रदेश के चालक प्रदीप पटेल, मणिपुर के पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल हैं। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे।
खबर अपडेट हो रही है...