अफ्रीका की धरती पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, फोटो (सो. ANI) 
विदेश

अफ्रीका की धरती पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने लगाया गले

PM Modi Ethiopia Visit: पीएम मोदी के इथियोपिया दौरे से वहां रह रहे भारतीयों में उत्साह है। इस दौरे के दौरान भारत-इथियोपिया के व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

अमन उपाध्याय

India Ethiopia Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने तीन देशों के विदेशी दौरे की शुरुआत जॉर्डन से की। जॉर्डन में अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह अब इथियोपिया पहुंच चुके हैं। इथियोपिया की राजधानी में उनके आगमन पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली खुद एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने पीएम मोदी का गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे को लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय प्रवासी इसे भारत और इथियोपिया के रिश्तों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मान रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही वे विदेश में रह रहे हों, लेकिन उनका दिल हमेशा हिंदुस्तान के लिए धड़कता है।

भारतीय समुदाय के लिए गर्व और हर्ष का विषय

पीएम मोदी के इथियोपिया दौरे को लेकर लोकेर सिलाफ्रिका इथियोपिया इंडस्ट्रीज पीएलसी के सीईओ अमित कुमार सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन पूरे भारतीय समुदाय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। सिन्हा के अनुसार, उद्योग और निवेश केवल पूंजी लगाने तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि उन्हें सही तरीके से मैनेज करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा, “एक अच्छा निवेश और एक अच्छी तरह से संचालित फैक्ट्री या उद्योग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार दे सकता है। इंडस्ट्री का विकास समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाता है।” अमित कुमार सिन्हा पिछले 13 वर्षों से इथियोपिया में रह रहे हैं और उन्होंने बताया कि यहां बिजनेस करने में उन्हें कभी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

भारत हमेशा उनके दिल में

सिन्हा ने इथियोपिया को अपना दूसरा घर बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भारत हमेशा उनके दिल में बसा रहेगा। बिहार के रोहतास जिले के डालमिया नगर से ताल्लुक रखने वाले सिन्हा ने पीएम मोदी के आगमन से पहले तीन इच्छाएं भी व्यक्त कीं। उन्होंने इथियोपिया में एक भव्य हिंदू मंदिर के निर्माण की उम्मीद जताई। साथ ही बिहार सरकार से डालमिया फैक्ट्री को दोबारा चालू करने और राज्य में औद्योगिक विकास पर ज्यादा फोकस करने का अनुरोध किया।

अमित कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच व्यापार को और मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं। मेडिकल, ट्रेडिंग, माइनिंग, प्रोफेशनल सर्विसेज और बैंकिंग जैसे सेक्टर में दोनों देशों के लिए बड़े अवसर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इथियोपिया में भारतीयों को सम्मान और सहयोग मिलता है, जिससे यहां काम करना आसान हो जाता है।

पीएम मोदी के सम्मान में एक विशेष डिनर का आयोजन

वहीं, इंडियन बिजनेस फोरम के को-कन्वीनर राजीव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक विशेष डिनर का आयोजन किया गया है, जिसमें भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भारत और इथियोपिया कई मायनों में एक जैसे हैं, खासकर युवा आबादी के मामले में। दोनों देशों की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवा है और विकास की आकांक्षा रखती है।

राजीव शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। इथियोपिया के कई नागरिक इलाज के लिए भारत जाते हैं, वहीं भारतीय डॉक्टर भी यहां सेवाएं दे रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में 25 बच्चों के हृदय रोग का इलाज भारत में कराकर उन्हें स्वस्थ वापस लाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत-इथियोपिया संबंधों को नई मजबूती देगा और व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए रास्ते खोलेगा।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता