पीएम मोदी और रूस राष्ट्रपति पुतिन (सौ. एक्स) 
विदेश

रूसियों को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 30 दिनों तक ई टूरिस्ट वीजा होगा अब बिल्कुल मुफ्त

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर हैं और इस दौरान पीएम मोदी ने रूसी नागरिकों के लिए खास घोषणा की है। जहां उन्हें 30 दिनों के लिए फ्री ई टूरिस्ट वीजा की सुविधा मिलेगी।

प्रीति शर्मा
E Tourist Visa for Russian Citizens: रूसी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी 5 दिसंबर को घोषणा की है कि भारत रूसी पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा सुविधा प्रदान करेगा। यह घोषणा नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान की गई।

30 दिवस का ई टूरिस्ट वीजा मुफ्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष अक्टूबर में लाखों श्रद्धालुओं ने कलमीकिया में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मंच पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुझे खुशी है कि हम जल्द ही रूसी नागरिकों के लिए 30-दिवसीय निःशुल्क ई-पर्यटक वीज़ा और 30-दिवसीय समूह पर्यटक वीज़ा शुरू करने जा रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं जहां दूसरे दिन उनका स्वागत राष्ट्रपति भवन में भव्य तरीके से किया। इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में दोनों देश के नेताओं ने एक साझा बयान जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह चमक रही है।

भारत-रूस व्यापार मंच

दोनों नेताओं ने विज़न 2030 दस्तावेज़ का भी अनावरण किया, जो आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने और व्यापार, निवेश एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार किया गया एक दीर्घकालिक रोडमैप है। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता "नए व्यावसायिक अवसर पैदा करेगा" क्योंकि दोनों पक्ष भारत-रूस व्यापार मंच में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी भरे और आतिथ्य पूर्ण स्वागत के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और भारत की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मोदी के साथ अपने "घनिष्ठ कार्यकारी संवाद" और द्विपक्षीय एजेंडे पर उनकी निरंतर निगरानी पर प्रकाश डाला।

दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ एफटीए को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 2030 तक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमति बनी है। पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत रूस के नागरिकों के लिए फ्री ई टूरिस्ट वीजा शुरू करेगा जिसकी वैधता 30 दिनों तक के लिए होगी। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट