-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Modi Putin Talk India Not Neutral Proponent Peace
मोदी-पुतिन वार्ता: PM मोदी बोले- भारत न्यूट्रल नहीं, बल्कि वैश्विक कल्याण के लिए शांति का पक्षधर
- Written By: प्रिया सिंह
India Not Neutral: हैदराबाद हाउस में मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता हुई। PM मोदी ने कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं, शांति के प्रयासों का पक्षधर है। पुतिन ने भी शांति समाधान की कोशिशों का समर्थन किया।

हैदराबाद हाउस में मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता (सोर्स- सोशल मीडिया)
Modi Putin Global Peace: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी ने वैश्विक चिंताओं के बीच विश्व शांति पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत तटस्थ (Neutral) नहीं है, बल्कि वैश्विक कल्याण के लिए शांति के हर प्रयास का पक्षधर है। पुतिन ने भी पीएम मोदी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि रूस भी शांतिपूर्ण समाधान की कोशिशों के साथ है। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब भारत पर अमेरिकी दबाव को दरकिनार कर दोनों देश अपने रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं।
पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश, शांति का पक्षधर भारत
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी ने मीडिया के सामने रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक शांति पर भारत का स्पष्ट रुख सामने रखा। उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि भारत न्यूट्रल नहीं है। हम शांति के हर प्रयासों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”
#WATCH | In his meeting with Russian President Vladimir Putin, PM Narendra Modi says, “Whenever I had an interaction with the world leaders, in detailed discussions, I always said that India is not neutral. India has a side and that side is of peace. We support all efforts for… pic.twitter.com/mYwZQC3Pk6 — ANI (@ANI) December 5, 2025
पीएम मोदी ने विश्वास को एक बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि वह समझते हैं कि विश्व का कल्याण शांति के मार्ग से ही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्द ही विश्व को अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और दुनिया शांति की दिशा में फिर से लौटेगी। पीएम मोदी के इस बयान से यह साफ हो गया कि भारत अमेरिका के दबाव में काम नहीं करेगा और विश्व शांति के लिए अपनी भूमिका जारी रखेगा।
पुतिन ने भी किया शांति प्रयासों का समर्थन
प्रधानमंत्री मोदी के शांति संदेश पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अपनी सहमति जताई। पुतिन ने आमंत्रण के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और उनकी बात पर आते हुए कहा कि शांतिपूर्ण समाधान की कोशिशें जारी हैं। पुतिन ने यह भी पुष्टि की कि रूस भी शांति का पक्षधर है और शांति के हर प्रयास के साथ है।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Explainer: क्या है 3.5% Rule जिसके दम पर CJP ने लिया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? जानिए पूरा सच
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Black Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
#WATCH | In his meeting with PM Narendra Modi, Russian President Vladimir Putin says, “First of all, thank you very much for inviting me…I could share a great deal of details about the events taking place in Ukraine. We are taking together with some partners, including the US,… pic.twitter.com/lVCmpIhELv — ANI (@ANI) December 5, 2025
दोनों नेताओं के बयानों से यह जाहिर होता है कि विश्व शांति स्थापित करने में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह मुलाकात यूक्रेन युद्ध के बाद दोनों देशों के संबंधों की अग्निपरीक्षा थी, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के प्रति भरोसा और साझेदारी की निरंतरता को दर्शाया है।
यह भी पढ़ें: Putin Rajghat: पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, विजिटर बुक में लिखा खास संदेश
दोनों देशों को है एक-दूसरे की जरूरत
यह उच्च-स्तरीय बैठक दोनों देशों की आपसी निर्भरता को भी उजागर करती है। रक्षा सौदों, सस्ते तेल और तकनीक के लिए भारत रूस पर निर्भर है, लेकिन साथ ही वह अमेरिका की नाराजगी भी नहीं चाहता है। वहीं, रूस को पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच भारत जैसा भरोसेमंद और बड़ा बाजार चाहिए। आज दिनभर की चर्चाओं में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर समझौते होने की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।
Modi putin talk india not neutral proponent peace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














