अमेरिका में प्लेन हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका में टेकऑफ के करते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट...लगी भीषण आग, पूरा एयरपोर्ट बंद

America winter storm: अमेरिका में रविवार शाम मेन राज्य में बैंगर एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। विमान में आठ लोग सवार थे, और हादसे के बाद भीषण आग लगी। जांच जारी है।

अक्षय साहू

Private Jet Crash Maine: अमेरिका के मेन राज्य में रविवार शाम एक गंभीर विमान हादसा हुआ। बैंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7:45 बजे एक प्राइवेट जेट उड़ान भरते वक्त आग की लपटों में घिरकर क्रैश हो गया। अमेरिकी विमानन नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि विमान में आठ लोग सवार थे।

FAA के अनुसार, यह विमान ट्विन-इंजन टर्बो-फैन जेट बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 था। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई और घटनास्थल पर तेज जलती हुई लपटें देखी गईं। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक यात्रियों और क्रू मेंबर्स की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

घटना के समय हो रही थी बर्फबारी

हादसे के समय बैंगर एयरपोर्ट पर हल्की बर्फबारी हो रही थी, लेकिन मौसम को दुर्घटना का कारण बताने पर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है। उस समय पूरे मेन राज्य, जिसमें बैंगर भी शामिल है, विंटर स्टॉर्म वॉर्निंग के दायरे में था। बैंगर, मेन का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। सूत्रों के मुताबिक, यह विमान टेक्सास से मेन पहुंचा था और इसके रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के अनुसार, जिस कंपनी के नाम पर यह जेट पंजीकृत था, वह ह्यूस्टन स्थित एक पर्सनल इंजरी लॉ फर्म, अर्नोल्ड एंड इटकिन के नाम पर है। FAA रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि यह विमान अप्रैल 2020 में सेवा में आया था।

हादसे की जांच में जुटी NTSB

FAA ने बताया कि इस हादसे की विस्तृत जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) द्वारा की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना के दौरान विमान में कोई तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण। जांच पूरी होने और आधिकारिक रिपोर्ट आने तक यात्रियों की पहचान और हताहतों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अमेरिका में हाल के दिनों में यह पहला विमान हादसा नहीं है। इससे पहले भी देश के विभिन्न राज्यों में अमेरिकी सेना के कई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इन हादसों में प्रशिक्षण उड़ानों और परिचालन के दौरान फाइटर जेट्स शामिल रहे हैं, जैसे कि जनरल डायनामिक्स एफ-16 फाइटिंग फाल्कन। ऐसे मामलों में अक्सर तकनीकी खराबी, मानव त्रुटि या मौसम संबंधी समस्याएं सामने आती हैं। अमेरिका में सैन्य और नागरिक विमान हादसों की यह श्रृंखला चिंता का विषय बनी हुई है। 

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम