सीनेट भवन में पुलिस, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

फिलीपींस की संसद में चली गोलियां, ICC के वांटेड सीनेटर की गिरफ्तारी पर भारी बवाल; पुलिस ने घेरा पूरा परिसर

Philippines Senate Siege: फिलीपींस की संसद में सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा की गिरफ्तारी को लेकर भारी हंगामा हुआ है। परिसर के भीतर फायरिंग की आवाजें सुनी गई हैं जिसके बाद पुलिस ने संसद को घेर लिया है।

अमन उपाध्याय

Philippines Senate Siege News In Hindi: बुधवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजधानी मनीला स्थित सीनेट (संसद) भवन के भीतर गोलियों की आवाजें सुनी गईं। यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) द्वारा वांछित एक शक्तिशाली सीनेटर की गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हुआ। सीनेट अध्यक्ष एलन पीटर कैयेटानो ने इस अराजक स्थिति की पुष्टि करते हुए अपनी और वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

संसद परिसर में दहशत का माहौल

जैसे ही सीनेट भवन गोलियां चली वैसे ही पूरे परिसर में दहशत फैल गई। सीनेट अध्यक्ष कैयेटानो ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक और परेशान होकर कहा कि उन्हें नहीं पता कि वहां वास्तव में क्या हो रहा है और क्या वह अपने लोगों को सुरक्षित रख पाएंगे। कैयेटानो ने अधिकारियों से अपील की कि वे वारंट का सामना करने को तैयार हैं लेकिन संसद परिसर के भीतर इस तरह की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हालांकि, सीनेट सचिव मार्क लैंड्रो मेंडोजा ने संवाददाताओं को स्पष्ट किया कि इस गोलीबारी में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फिल्मी स्टाइल में पीछा

इस पूरे विवाद के केंद्र में सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा हैं जो पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के बेहद करीबी और लंबे समय तक सहयोगी रहे हैं। सोमवार को डेला रोजा को सीसीटीवी कैमरों में संसद की दीर्घाओं में स्थानीय एजेंटों से बचकर भागते हुए देखा गया था। जब जांच इकाई के अधिकारी 64 वर्षीय सीनेटर को पकड़ने में नाकाम रहे, तो दंगारोधी पुलिस ने पूरे सीनेट परिसर की घेराबंदी कर दी। जानकारी के अनुसार, डेला रोजा ने सोमवार से ही संसद परिसर नहीं छोड़ा है और वे वहीं अंदर छिपे हुए हैं।

ICC के गंभीर आरोप

अपराध सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का शिकंजा कसा हुआ है। आईसीसी के अभियोजकों का आरोप है कि डेला रोजा ने पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते के कार्यकाल के दौरान एक क्रूर नशीली दवाओं के विरोधी अभियान में सक्रिय रूप से साजिश रची थी।

इस अभियान के दौरान हजारों लोगों की जान गई थी। जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'मानवता के खिलाफ अपराध' के रूप में देखा जा रहा है। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं जिसने अब एक बड़े राजनीतिक और सुरक्षा संकट का रूप ले लिया है। फिलहाल, फिलीपींस की संसद के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है और भीतर की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां