पेरिस के लूव्र म्यूजियम में चोरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

पेरिस में दिनदहाड़े डकैती के हड़कंप, Louvre म्यूजियम से नेपोलियन के गहने चुरा ले गए चोर, जांच जारी

Paris Robbery News: फ्रांस की राजधानी पेरिस के लूव्र म्यूजियम से नेपोलियन कालीन नौ ज्वेलरी चोरों ने चेनसॉ से चोरी की। चोर सीन नदी से आए, गुड्स लिफ्ट से चोरी कर मोटरसाइकिल से फरार हुए। जांच जारी है।

अक्षय साहू

Paris Louvre Museum Robbery: फ्रांस की राजधानी पेरिस से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कुछ चोरोंं ने कथित तौर पर प्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम चेनसॉ से नेपोलियन कालीन नौ ज्वेलरी चुरा लीं। इसके बाद म्यूजियम को तत्काल बंद कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चोर सीन नदी की तरफ से म्यूजियम में घुसे, गुड्स लिफ्ट का इस्तेमाल करके चोरी की गई चीज़ों तक पहुंचे और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने सोशल मीडिया पर इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि, किसी को कोई चोट नहीं आई है। मैं म्यूजियम की टीम और पुलिस के साथ मौजूद हूँ। जांच जारी है। बताया जा रहा है कि चोरों ने खिड़कियाँ तोड़कर कथित तौर पर नेपोलियन और महारानी की ज्वेलरी कलेक्शन से नौ पीस चोरी किए। चोर चोरी करने के लिए छोटी चेनसॉ लेकर आए थे और फिर मोटरसाइकिल से वहां से भाग निकले।

मंत्रालय ने जारी किया बयान

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जांच शुरू हो चुकी है और चोरी हुई वस्तुओं की विस्तृत सूची बनाई जा रही है। इन वस्तुओं का बाजार मूल्य तो महत्वपूर्ण है ही, साथ ही इनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अहमियत भी बहुत बड़ी है।

वहीं, म्यूजियम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि आज विशेष कारणों से पूरे दिन के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा सोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कई लोग, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे, चोरी के बाद म्यूजियम परिसर से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इंडिया टुडे ने इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं की है।

नदी के रास्ते म्यूजियम में घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक, चोर सीन नदी के किनारे चल रहे निर्माण कार्य वाले हिस्से से म्यूजियम में घुसे। उन्होंने अपोलो गैलरी में चोरी के निशाने पर रखे कमरे तक पहुंचने के लिए गुड्स लिफ्ट का इस्तेमाल किया। इस गैलरी में फ्रांसीसी क्राउन ज्वेल्स का संग्रह है।

लूव्र म्यूजियम में मेसोपोटामिया, मिस्र, क्लासिकल दुनिया से लेकर यूरोपियन मास्टर्स तक 33,000 से अधिक कलाकृतियाँ रखी गई हैं। यहाँ मोना लिसा, वीनस डी मिलो और विंग्ड विक्ट्री ऑफ़ सैमोथ्रेस जैसे विश्व प्रसिद्ध कला के नमूने भी मौजूद हैं। म्यूजियम में एक दिन में लगभग 30,000 विज़िटर आते हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें