पाकिस्तानी TV एंकर राबिया अहसान की हत्या सोर्स: सोशल मीडिया
विदेश

पाकिस्तानी TV एंकर राबिया अहसान की हत्या, पिस्टल संभालते-संभालते गोली चलने की बात आई सामने, पति गिरफ्तार

Pakistani TV anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान के रावलपिंडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रविवार को TV एंकर राबिया अहसान की गोली लगने से मौत हो गई।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • पाकिस्तानी TV एंकर राबिया अहसान की हत्या

  • पिस्टल संभालते-संभालते गोली चलने की बात आई सामने

  • पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Rabia Ahsan Murder Case: दरअसल, राबिया के पति ने पुलिस को बताया कि पिस्टल संभालते समय अचानक गोली चल गई थी। उसे पता नहीं था कि पिस्टल में गोली भरी हुई है। जिसके बाद गोली जाकर सीधा गले के नीचे लगी। हालांकि राबिया के भाई ने पति के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पति को गिरफ्तार किया गया है और उससे मामले में पूछताछ की जा रही है।

घटना के समय दोनों बेटियां नानी के साथ थीं

बता दें कि पाकिस्तानी TV एंकर राबिया अहसान की 13 और 11 साल की दो बेटियां हैं। रावलपिंडी के सिटी पुलिस अधिकारी हसन सुखेरा के मुताबिक, जब ये घटना हुई तो दोनों बेटियां घर के लॉन में अपनी नानी के साथ बैठी थीं।

मौके पर पुलिस ने घर में काम कर रहे एक नौकर से भी पूछताछ की है। वहीं आरोपी पति के खिलाफ सदर बेरूनी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने राबिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आसिफा भुट्टो जरदारी ने घटना पर शोक व्यक्त किया

पाकिस्तानी TV एंकर राबिया अहसान की मौत पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की, ताकि घटना की सच्चाई सामने आए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके।

इतना ही नहीं, आसिफा ने रावलपिंडी में महिलाओं की हत्या की घटनाओं का भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने मारी गई 45 साल की डिजिटल मीडिया अधिकारी हिना जावेद का जिक्र किया।

पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति गंभीर

पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति गंभीर मानी जा रही है। पाकिस्तान देश के मानवाधिकार मंत्रालय के मुताबिक, 2021 से 2024 के बीच महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1.73 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। जिनमें हत्या के 5948 मामले, ऑनर किलिंग के 1553, रेप के करीब 16 हजार मामले दर्ज हैं।

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में घुला सियासी धुआं, पंजाब पर आरोपों की आतिशबाजी! खेतों में आग किसने लगाई?

कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती, दवाओं की लिस्ट और नई MRP दरें यहां देखें