पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Mallikarjun Kharge Diwali Eid Viral Video: दिवाली पर देशवासियों को बधाई देते वक्त मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवाली को 'खुशियों की ईद' बता दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस बयान पर तीखे तंज कस रहे हैं।
mallikarjun kharge trolling
मल्लिकार्जुन खरगेसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवाली को 'खुशियों की ईद' बता दिया।

  • कुछ यूजर्स ने उनके बयान पर तंज कसा, तो कुछ ने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाने पर लिया।

  • खरगे बोले राहुल गांधी जी का मुकाबला खुद मोदी नहीं कर रहे हैं।

Social Media Trolls Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए। उन्होंने दिवाली को 'खुशियों की ईद' बता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

कुछ यूजर्स ने उनके बयान पर तंज कसा, तो कुछ ने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाने पर लिया। दिवाली को 'खुशियों की इंद' बताने वाले खरगे के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई की प्रतिक्रियाएं दीं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए मल्लिकार्जुन खरगे

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'सर जी, आपको दिवाली इंद लगती है, पाकिस्तान से हैं क्या?' वहीं, रोहित नाम के एक यूजर ने टिप्पणी की, 'जब मुंह खोलते हैं, कांग्रेस को ले डूबते हैं। दिवाली खुशियों की ईद है वाह।'

देश में शांति बनाए रखना जरूरी

मल्लिकार्जुन खरगे मीडिया से बातचीत के दौरान देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'दीपावली की शुभकामनाएं सभी को देता हूं। यह हमारे हिंदुस्तान का बहुत बड़ा त्योहार है, जिसे सभी लोग मनाते हैं। इसका एक ही कारण है कि खुशियों की एक ईद है। बहुत दिनों तक चलने वाली ईद यही है। लोगों को सुख-शांति से रहने और अपने लोगों से मिलने के लिए यह एक अच्छा त्योहार है।'

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि देश में शांति बनाए रखना जरूरी है। जो लोग एक-दूसरे से लड़ रहे हैं या जिनके बीच गलतफहमियां हैं, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए। देश को बचाने और एकजुट रखने के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए।

mallikarjun kharge trolling
विक्रोली स्टेशन पर लोकल के सामने कूदने ही वाला था युवक, यात्री ने ट्रैक पर उतरकर बचाई जान; देखें VIDEO

राहुल का मुकाबला मोदी नहीं कर सकते : खरगे

इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे से राहुल गांधी को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी खुद राहुल गांधी का सामना नहीं कर सकते। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती दी है, लेकिन मोदी खुद सामने नहीं आ रहे हैं।

mallikarjun kharge trolling
IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी जी का मुकाबला खुद मोदी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने डिबेट के लिए मोदी जी को चुनौती दी है। मोदी जी खुद नहीं आ रहे हैं। अब दूसरों के मुंह से अगर आप बोलने लगते हैं, तो यह उनकी इच्छा है।