

HIGHLIGHTS
कैंसर की 1,364 दवाएं 96% तक सस्ती हो गई हैंं
'पैल्बोप्रो' की कीमत अब मात्र 2,720 रुपए
टैबलेट 'एबिरोन' की कीमत अब मात्र 3218.23 रुपए
News Prices of 1,364 Anti-Cancer Drug: दरअसल, दिवाली बाद सरकार के इस कदम की सराहना की जा रही है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर 1 लाख की आबादी पर लगभग 100 से 100.4 लोगों में कैंसर की पहचान हुई है।
ऐसे में इस फैसले का असर भारत की बड़ी जनसंख्या पर सकारात्मक रूप से पड़ने वाला है। अब दवाइयों के नाम पर ज्यादा पैसे ऐंठने वाले केमिस्ट और अस्पतालों के खिलाफ ग्राहक मामला दर्ज करा सकते हैं।
अब भारत में कैंसर की कई महत्वपूर्ण 1,364 दवाईयां सस्ती हो गई हैं। आज से इनकी नई कीमत बाजार में लागू हो गई है। RPG लाइफ साइंसेज की ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कैप्सूल 'पैल्बोप्रो' की कीमत 40,421.33 रुपए से घटकर अब 2,720 रुपए हो गई है।
दरअसल, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले NPPA ने कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों पर ट्रेड मार्जिन की लिमिट फिक्स कर दी है। इसके अलावा, अरविंकेयर फार्मा की प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली टैबलेट 'एबिरोन' (एबिराटेरोन एसीटेट 250 मिलीग्राम) की कीमत 41,250 रुपए से घटकर अब 3218.23 रुपए रह गई है।
अनुमान लगाया गया है कि इस फैसले के बाद उपभोक्ता को करीब 3540.38 करोड़ की सालाना बचत होगी। बता दें कि जो 10-15 चिह्नित दवाएं अभी भारत में नहीं आई हैं, उनके बाजार में आने के बाद TMR के तहत नई कीमतें भी लागू होगी।
अगर केमिस्ट और अस्पताल वाले उपभोक्ता से ज्यादा फैसे वसूलते हैं तो इसकी शिकायत फार्मा जन समाधान पोर्टल या 1800-111-255 पर कॉल कर दर्ज कराएं। दवा खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है।
जैसे- दवा खरीदने से पहले पैकेट पर छपी नई एमआरपी देख सकते हैं और 'फार्मा सही दाम' मोबाइल ऐप या एनपीपीए की वेबसाइट (nppa.gov.in) के जरिए दवाओं की कीमतों की जांच जरूर करें।