पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

तालिबानी हमले से धुंआ-धुंआ हुआ पाकिस्तान...इलाके खाली करने का ऐलान, शहबाज ने दी कुचलने की धमकी- VIDEO

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान ने अफगान सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, तालिबान ने जवाबी हमले में सैनिक मारे और चौकियां कब्जे में लीं। सीमा पर झड़पें तेज, पाकिस्तान में दहशत।

अक्षय साहू

Pakistan Attack Afghanistan: अफगानिस्तान के सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान द्वारा गुरुवार की आधी रात को किए गए एयरस्ट्राइक के बाद सीमा पर हिंसक झड़पें शुरू हो गई हैं। अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है और कहा है कि तालिबान ने 15 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया है। तालिबान ने यह भी दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया और एफ-16 समेत कई पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराए।

वहीं, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस घटनाक्रम के बाद अफगानिस्तान के साथ खुले युद्ध की घोषणा की। ख्वाजा ने आरोप लगाया कि तालिबान अफगानिस्तान को भारत का प्रॉक्सी बना रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारा सब्र की सीमा खत्म हो गई है।

शहबाज ने दी कुचलने की धमकी

तालिबान के जवाबी हमलों से पाकिस्तान में दहशत फैल गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, "पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी सशस्त्र सेनाओं की प्रतिक्रिया व्यापक और निर्णायक होगी। जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझते हैं, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा और कोई भी बच नहीं पाएगा।" इसी क्रम में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान तालिबान की आक्रामक महत्वाकांक्षाओं को दबाएगा।

तालिबान के हमले से पाकिस्तान में खलबली

तालिबान की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। कई मस्जिदों के लाउडस्पीकरों पर इमाम लोगों को अफगान इस्लामी सेना के हमलों के डर से घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच, अफगान इस्लामी सेनाएं पूरी तत्परता के साथ अपनी जवाबी कार्रवाई जारी रखे हुए हैं।

ताबिलानी लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा की मौत

पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा और कई तालिबानी कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक में काबुल में स्थित तालिबानी मुख्यालय को निशाना बनाया गया।

तालिबान के साथ आई अफगान जनता

इस समय अफगान जनता भी पाकिस्तान के खिलाफ तालिबान का समर्थन कर रही है। नागरिक कोर के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मोहम्मदी ने कहा, "हमें बुलाइए, हम बलिदान के लिए तैयार हैं।" नागरिक इस जवाबी कार्रवाई पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव