रक्षा बजट बढ़ाने की तैयारी में पाकिस्तान, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

भारत की ताकत से पाकिस्तान में हड़कंप, रक्षा बजट बढ़ाने की तैयारी; हिन्दुस्तान को बताया खतरनाक पड़ोसी

पाकिस्तान अपने रक्षा बजट को बढ़ाने की योजना बना रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस सारी योजनाओं को लागू करने के लिए पाकिस्तान के पास केवल 1 ट्रिलियन रुपये का विकास बजट ही मौजूद है।

अमन उपाध्याय

इस्लामाबाद: पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से करारी शिकस्त मिलने के बाद अब अपने रक्षा बजट में इजाफा करने की योजना है। पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसन इकबाल ने शनिवार को कहा कि आने वाले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश का रक्षा खर्च बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार जनता पर वित्तीय बोझ कम करने का प्रयास कर रही है, लेकिन "पाकिस्तान की संप्रभुता की सुरक्षा" के लिए सैन्य खर्च में बढ़ोतरी जरूरी है।

मंत्री ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय दायित्व  है कि अपने सशस्त्र बलों को वह सभी संसाधन उपलब्ध कराएं, जो उनकी जरूरत है, ताकि वे भविष्य में देश की रक्षा कर सकें। भारत ने रात के अंधेरे में हम पर हमला किया, लेकिन हमने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इकबाल ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को हमेशा तैयार रहना चाहिए, ताकि अगर भविष्य में फिर से हमला हो तो उसका भी जवाब दिया जा सके। इस फैसले को भारत के साथ हालिया तनाव और भारत द्वारा सिंधु नदी जल समझौते को निलंबित करने के संदर्भ में देखा जा रहा है।

पाकिस्तान के पास नहीं है बजट

पाकिस्तान की जल सुरक्षा के बारे में बात करते हुए, इकबाल ने कहा कि देश डायमर-भाषा और मोहमंद डैम जैसी जल परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के पानी को संरक्षित करने के लिए इन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

पाकिस्तान के मंत्री के अनुसार, इन सभी योजनाओं को लागू करने के लिए केवल 1 ट्रिलियन रुपये का विकास बजट ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा, "हमारे मंत्रियों ने चल रही परियोजनाओं के लिए 3 ट्रिलियन रुपये की मांग की थी, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण हमें कम प्राथमिकता वाली योजनाओं को रोकना पड़ा है और अब हम उच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।"

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस महीने की शुरुआत में अहसन इकबाल ने घोषणा की थी कि पाकिस्तान का संघीय बजट 2 जून को पेश किया जाएगा, लेकिन वित्त मंत्री के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने शुक्रवार को बताया कि अब बजट 10 जून को पेश किया जाएगा और इससे एक दिन पहले पाकिस्तान का आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया जाएगा।

कृषि इंजीनियरों की टीम को भेजा चीन

मंत्री ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने कृषि इंजीनियरों की एक टीम को प्रशिक्षण के लिए चीन भेजा है, जहां से वे इस वर्ष प्रशिक्षण पूरा करके लौटेंगे और पाकिस्तान में "हरित क्रांति 2.0" लाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने बीज स्वयं विकसित करना चाहते हैं और दुग्ध व पशुपालन क्षेत्र को आधुनिक बनाना चाहते हैं।

इसके साथ ही इकबाल ने यह भी कहा कि बजट में इंजीनियरों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम को शामिल किया गया है, जिसके तहत देशभर के हजारों युवा इंजीनियरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट