शहबाज शरीफ (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप पर फायरिंग से अटकी पाकिस्तान की सांसे! सामने आया पहला रिएक्शन,शहबाज शरीफ बोले- कुछ देर पहले...

Washington Hilton Hotel Firing: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में ट्रंप पर हमले की कोशिश पर पीएम मोदी और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कड़ी निंदा की और ट्रंप के सुरक्षित होने पर राहत जताई है।

अक्षय साहू

Pakistan Reaction on WHPD Shooting: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी के दौरान हुई फायरिंग को लेकर पाकिस्तान की  पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की कड़ी निंदा की और सभी सुरक्षित रहने पर राहत व्यक्त की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ समय पहले वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में हुई परेशान करने वाली गोलीबारी की घटना से मैं बहुत हैरान हूं। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली कि प्रेसिडेंट ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और अन्य उपस्थित लोग सुरक्षित हैं।

ट्रंप सुरक्षित है, जानकर राहत मिली: शहबाज शरीफ

शहबाज शरीफ ने आगे लिखा कि उनकी दुआएं सभी के साथ हैं और वह राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा और सेहत की कामना करते हैं। उन्होंने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा की अहमियत पर भी ध्यान दिलाया।

शहबाज का यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति संवेदनशीलता और सहानुभूति का प्रतीक माना जा रहा है। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका और दुनिया भर में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक कार्यक्रमों में सुरक्षा मानकों पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीएम मोदी ने भी जताई चिंता

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप की डिनर पार्टी पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, यह जानकर राहत मिली है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं। उन्होंने सभी की सुरक्षा और भलाई की कामना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और इसकी एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए।

कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान चली गोलियां

शनिवार रात करीब 8 बजे व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना ने अफरा-तफरी मचा दी। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हथियारों से लैस हमलावर को काबू में लिया। जानकारी के मुताबिक, हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया के 31 वर्षीय टीचर कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। कोल पेशे से एक टीचर है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट