पाकिस्तान में ऊर्जा संकट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

8 बजे के बाद Pakistan बंद...इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक शादियों पर रोक, 1 महीने में पड़ोसियों की हालात खराब

Pakistan में ऊर्जा संकट अपने चरम पर है। इसके कारण बाजार रात 8 बजे बंद करने का आदेश दिया गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55% तक की भारी बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

अक्षय साहू

Pakistan Energy Crisis: शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में पाकिस्तान सरकार ने ऊर्जा संकट और बढ़ते आर्थिक दबाव से निपटने के लिए कई सख्त फैसले लिए हैं। इन फैसलों के तहत पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके सहित कई क्षेत्रों में बाजार, मॉल और दुकानें रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है।

सरकार ने रेस्टोरेंट, बेकरी और अन्य खानपान प्रतिष्ठानों के लिए समय सीमा रात 10 बजे तक तय की है, जबकि शादी समारोहों पर भी सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। हालांकि, खैबर पख्तूनख्वा के कुछ इलाकों में बाजार 9 बजे तक खुले रखने की छूट दी गई है। यह कदम देश में गहराते ऊर्जा संकट और कमजोर होती अर्थव्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी देने की योजना

इसके अलावा सरकार पेट्रोलियम सब्सिडी को डिजिटल वॉलेट के जरिए देने की योजना पर काम कर रही है, लेकिन फिलहाल आम लोगों को महंगाई और आर्थिक दबाव से राहत मिलती नहीं दिख रही है।  खैबर पख्तूनख्वा, खासकर पेशावर में, प्राकृतिक गैस की भारी कमी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। सीएनजी स्टेशनों के लगातार बंद रहने से स्कूल वैन और बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई ऑपरेटरों ने सेवाएं बंद कर दी हैं, जबकि सार्वजनिक परिवहन ने पेट्रोल के इस्तेमाल के कारण किराए बढ़ा दिए हैं, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

गैस सप्लाई में अघोषित कटौती

गैस की अघोषित कटौती (लोडशेडिंग) ने घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। स्कूल परिवहन ठप होने से बच्चों की पढ़ाई और दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है, जिस पर अभिभावकों ने चिंता जताई है।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब 2 अप्रैल को शहबाज शरीफ सरकार ने ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की। पेट्रोल की कीमत में करीब 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) में 55% तक वृद्धि की गई। पेट्रोल की कीमत 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 458.41 रुपये कर दी गई, जबकि डीजल 335.86 रुपये से बढ़कर 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गया। केरोसीन की कीमत में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

पेट्रोलियम लेवी में भी बदलाव

परिवहन और माल ढुलाई पर असर को कम करने के लिए पेट्रोलियम लेवी में भी बदलाव किया गया है। पेट्रोल पर लेवी बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई, जबकि डीजल पर इसे घटाकर शून्य कर दिया गया।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान