पाकिस्तान मुस्लिम लीग यूथ विंग अध्यक्ष कामरान सईद उस्मानी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अखंड भारत की विचारधारा... पाकिस्तानी नेता की हिंदुस्तान को खुली धमकी, बताया तीन तरफा हमले का प्लान

Pakistan Threats India: पाकिस्तान मुस्लिम लीग यूथ विंग अध्यक्ष कामरान सईद उस्मानी ने भारत को धमकी देते हुए पाकिस्तान-बांग्लादेश सैन्य गठबंधन और चीन के साथ मिलकर मोर्चा खोलने की बात कही।

अमन उपाध्याय

Pakistan-Bangladesh-India Relations: पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल) के यूथ विंग अध्यक्ष कामरान सईद उस्मानी ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देते हुए एक बार फिर क्षेत्रीय तनाव को हवा देने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में उस्मानी ने दावा किया कि भारत बांग्लादेश पर अपनी कथित ‘अखंड भारत’ विचारधारा थोपना चाहता है जिसे पाकिस्तान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।

उस्मानी ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश को भारत के वैचारिक प्रभुत्व की ओर धकेला जा रहा है और अगर भारत ने बांग्लादेश की संप्रभुता पर हमला किया या उस पर “बुरी नजर” भी डाली, तो पाकिस्तान कड़ा सैन्य जवाब देगा। उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की जनता, सेना और मिसाइलें किसी भी स्थिति में प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं।

बताया तीन तरफा हमले का प्लान

भारत के खिलाफ अपने बयान को और आक्रामक बनाते हुए उस्मानी ने कहा कि यदि पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन मिलकर भारत के खिलाफ सैन्य मोर्चा खोलें, तो जीत सुनिश्चित की जा सकती है। उनके मुताबिक, पाकिस्तान पश्चिम से, बांग्लादेश पूर्व से और चीन अरुणाचल प्रदेश व लद्दाख की ओर दबाव बनाए तो भारत को घेरना आसान हो जाएगा।

उस्मानी ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब पाकिस्तान को हाल के सैन्य और कूटनीतिक घटनाक्रमों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई झटके लगे हैं। आलोचकों का कहना है कि यह बयानबाजी आंतरिक राजनीति और सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने की कोशिश से ज्यादा कुछ नहीं है।

सैन्य गठबंधन की खुली वकालत

एक अन्य वीडियो में कामरान सईद उस्मानी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच औपचारिक सैन्य गठबंधन की खुली वकालत की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की सीमा सुरक्षा बल (BSF) बांग्लादेश को परेशान कर रही है और भारत ‘अखंड भारत’ की अवधारणा के तहत बांग्लादेश को कमजोर कर हिंदू राष्ट्र स्थापित करना चाहता है।

उस्मानी ने सुझाव दिया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश एक-दूसरे के क्षेत्रों में सैन्य ठिकाने स्थापित करने की अनुमति दें। उनके अनुसार, इससे दोनों देशों का रणनीतिक नियंत्रण मजबूत होगा और चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) को बांग्लादेश के बंदरगाहों से जोड़ने में मदद मिल सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान-बांग्लादेश की सैन्य साझेदारी से दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन बदल सकता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज