पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

बाथरूम में नहीं गिरे थे बाजवा...सैनिकों ने मिलकर की थी कुटाई, आसिम मुनीर से नहीं संभल रही फौज!

Pakistan News: पूर्व पाकिस्तान सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं; आधिकारिक बयान बाथरूम फिसलने की घटना बताता है, जबकि खुफिया सूत्र इसे हमला मानते हैं।

अक्षय साहू

Bajwa Violent Military Assault: पाकिस्तान में सेना फिर से सुर्खियों में है क्योंकि पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्कल फ्रैक्चर की खबर ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। आधिकारिक बयान में परिवार और सेना ने कहा कि बाजवा बाथरूम में फिसल गए थे, लेकिन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खुफिया सूत्रों का दावा है कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं थी।

घटना 10 फरवरी 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे हुई बताई जा रही है। रावलपिंडी के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) में आईसीयू में भर्ती बाजवा की खोपड़ी में फ्रैक्चर है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनके साले, नईम घुम्मन ने कहा कि बाजवा नंगे पैर थे और बाथरूम में फिसलने से चोट लगी। ISPR ने भी इसे घरेलू दुर्घटना करार दिया और बताया कि उनका ऑपरेशन सफल रहा।

सैनिकों ने जनरल पर किया था हमला

हालांकि, CNN के खुफिया सूत्रों का दावा है कि यह कोई साधारण फिसलने वाली घटना नहीं है। उनके अनुसार कमर जावेद बाजवा को तीन सैन्य कर्मियों ने घेर कर पीटा, और तब तक हमला जारी रहा जब तक उनके सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। इस हमले के पीछे सेना में पनप रहे आंतरिक मतभेद और पुरानी रंजिश का हाथ माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, 2022 में इमरान खान की सरकार गिराने के दौरान जनरल बाजवा ने ISI को कुछ अधिकारियों और उनके परिवारों को निशाना बनाने के आदेश दिए थे, जिन्होंने उस तख्तापलट का विरोध किया था। माना जा रहा है कि यह हमला उन्हीं अधिकारियों के परिवारों या जूनियर कर्मियों ने किया है, जो बाजवा के आदेशों से प्रभावित हुए थे।

पाकिस्तानी सेना के अदंर असंतोष

इस घटना ने पाकिस्तान सेना के भीतर जारी असंतोष और बदले की भावना को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है। न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खुफिया समुदाय में भी इस घटना को लेकर कयास और चर्चाएं बढ़ गई हैं। यह मामला पाकिस्तानी सेना के भीतर के शक्ति संघर्ष और आंतरिक विवादों का एक नया संकेत माना जा रहा है।

बाजवा की हालत और आंतरिक साजिशें अब देश और सेना दोनों के लिए तनाव का कारण बन गई हैं, और यह देखना बाकी है कि आगे इस विवाद का राजनीतिक और सैन्य असर किस तरह सामने आता है। 

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल