इमरान खान और असीम मुनीर फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

'सत्ता का लालची असीम मुनीर...' पाकिस्तान में सियासी जंग तेज, इमरान खान ने किया चौंकाने वाला दावा

Imran khan attack on Asim Munir: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान ने बुधवार को सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर तीखा हमला बोला है।

अमन उपाध्याय

Pakistan Hindi News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संरक्षक इमरान खान ने बुधवार को सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर कड़ा प्रहार किया। इमरान ने मुनीर को "सत्ता का लालची" बताते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश में "सबसे बदतर किस्म की तानाशाही" थोप रहे हैं।

लगभग दो वर्षों से कई मामलों में जेल की सजा काट रहे 72 वर्षीय इमरान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर असीम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि “जनरल असीम मुनीर सत्ता की भूख में इतने अंधे हो चुके हैं कि पाकिस्तान में लोकतंत्र को पूरी तरह रौंद दिया है और तानाशाही की हद पार कर दी है। न तो उनके भीतर नैतिक मूल्यों की समझ है और न ही इस्लामी सिद्धांतों की।”

लोकतंत्र की हत्या का आरोप

इमरान खान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में लोकतंत्र अब सिर्फ नाम का रह गया है और असली ताकत पूरी तरह से एक ही शख्स के हाथों में सिमट गई है। उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र नहीं बल्कि असीम मुनीर की तानाशाही है।” साथ ही तंज कसते हुए इमरान बोले कि यही कारण है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नहीं, बल्कि मुनीर को बुलावा भेजा।

लगातार दी जा रही यातनाएं

इमरान खान ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि जेल में उन्हें लगातार यातनाएं दी जा रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें पूरी तरह से अकेले एकांत कारावास में रखा गया है और पिछले तीन महीनों में सिर्फ तीन बार ही किसी से मुलाकात की अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि न तो परिवार से और न ही वकीलों से लंबे समय तक संपर्क करने दिया जाता है। खान के मुताबिक, यह सब उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने की साजिश है।

उन्होंने दावा किया कि उनके राजनीति से असंबंधित कुछ रिश्तेदारों को भी अगवा कर लिया गया है ताकि उन पर दबाव बढ़ाया जा सके। साथ ही, उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी बुशरा बेगम को भी पिछले आठ महीनों से एकांत कारावास में रखा गया है और उन पर इमरान खान से अलग होने का दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन खान ने साफ किया कि “बुशरा आज भी मजबूती से मेरे साथ खड़ी हैं।”

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन