आतंक के मुद्दे पर US की बदली भाषा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

आतंक के मुद्दे पर US की बदली भाषा... अमेरिका ने पाकिस्तान को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Pakistan-US Counter Terrorism Dialogue: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक संयुक्त बयान में कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान में आतंकवाद के कारण हुई मौतों पर संवेदना जताई और आतंकवादी समूहों को नियंत्रित...

अमन उपाध्याय

US Pakistan Relation: पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की हालिया अमेरिका यात्रा के बाद, अमेरिका ने पाकिस्तान में आतंकवाद के कारण मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई और आतंकी संगठनों पर नियंत्रण पाने के उसके प्रयासों की प्रशंसा की।

मंगलवार को इस्लामाबाद में हुई पाकिस्तान-अमेरिका काउंटर-टेररिज्म डायलॉग के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अमेरिका ने क्षेत्र और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा को खतरा देने वाले आतंकी संगठनों पर लगाम लगाने में पाकिस्तान की लगातार सफलता की सराहना की।

पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं प्रति संवेदना

पाकिस्तान की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अमेरिका ने पाकिस्तान में हुई आतंकी घटनाओं में मारे गए नागरिकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों के प्रति संवेदना जताई है। इसमें जाफर एक्सप्रेस पर हुआ आतंकी हमला और खुजदार में स्कूल बस पर बम धमाके जैसी घटनाएं भी शामिल हैं।

BLA को घोषित किया आतंकवादी संगठन

अमेरिका ने BLA और उसकी शाखा माजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह संगठन कई वर्षों से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में शामिल है और एक अलग, समृद्ध देश की मांग कर रहा है। दरअसल, 2019 में हुए कई आतंकवादी हमलों के बाद अमेरिका ने बीएलए को एक विशेष आतंकवादी समूह (SDGT) के रूप में नामित किया था। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि 2019 के बाद से बीएलए और माजीद ब्रिगेड ने पाकिस्तान में कई हमलों की जिम्मेदारी ली है।

दो महीने के भीतर दूसरी बार गए अमेरिका

बता दें कि यह घोषणा पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की अमेरिका यात्रा के बाद आई है। आसिम मुनीर दो महीने के भीतर दूसरी बार अमेरिका गए , जहां उन्होंने अमेरिकी शीर्ष राजनीतिक और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इससे पहले जून 2025 में उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक निजी भोज में मुलाकात हुई थी।

हाल ही में मुनीर ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर जनरल माइकल कुरिला की विदाई समारोह में हिस्सा लिया और नए कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर को बधाई दी। कुरिला ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक उत्कृष्ट सहयोगी के रूप में सराहा था।

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई