पाकिस्तान के क्वेटा में ब्लास्ट, फोटो (सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

क्वेटा ब्लास्ट से कांपा पाकिस्तान, BNP की रैली को बनाया गया निशाना, 14 लोगों की मौत

Quetta blast News: पाकिस्तान के क्वेटा में बीएनपी की रैली के पास जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई और 35 लोग घायल हो गए।

अमन उपाध्याय

Pakistan BNP Rally Blast:  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) की एक रैली के नजदीक जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में लगभग 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका शाहवानी स्टेडियम के पास उस समय हुआ जब सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम का समापन ही हुआ था।

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने हादसे में मरने और घायल हुए लोगों के आंकड़े जारी किए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से यह बात सामने आई है कि हमला दरअसल बीएनपी नेता अख्तर मेंगल और उनके काफिले को निशाना बनाकर किया गया था।

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को किया सील

गनीमत रही कि अख्तर मेंगल इस हमले में सुरक्षित बच गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर लिया, जबकि राहत दलों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

बीएनपी प्रवक्ता साजिद तरीन ने मीडिया को जानकारी दी कि अख्तर मेंगल का काफिला घटनास्थल से कुछ ही समय पहले गुजरा था। उसी के तुरंत बाद भीषण धमाका हुआ। इस विस्फोट में पार्टी के 13 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, तरीन ने बताया, "अख्तर मेंगल का वाहन गुजरते ही धमाका हो गया।"

कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरा शोक

फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अख्तर मेंगल ने सोशल मीडिया पर अपनी सुरक्षा की पुष्टि करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा, “आपकी दुआओं और सहयोग के लिए मैं शुक्रगुज़ार हूं। अल्हम्दुलिल्लाह, मैं सुरक्षित हूं, लेकिन हमारे साथियों की शहादत ने दिल तोड़ दिया है। लगभग 15 बहादुर लोग इस हमले में अपनी जान गंवा बैठे और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उन्होंने मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर अपने प्राण न्यौछावर किए। उनका यह बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुआ है कि अल्लाह उन्हें जन्नत में ऊंचा मुकाम दे और उनके परिवारों को सब्र बख़्शे। यह शहादत मेरी ज़िम्मेदारी को और बढ़ा देती है, और मैं इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।”

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने हमले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे शांति विरोधी ताकतों की कायराना साज़िश बताया। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि ऐसी हिंसक घटनाओं का उद्देश्य क्षेत्र का माहौल बिगाड़ना और लोगों के बीच भय का वातावरण बनाना है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन