राफेल जेट। इमेज-सोशल मीडिया 
विदेश

पाकिस्तान बना हंसी का पात्र, ऑपरेशन सिंदूर में राफेल गिराने के दावों की फ्रांसीसी नेवी ने खोल दी पोल

Operation Sindoor: फ्रांसीसी नेवी ने पाकिस्तान द्वारा राफेल जेट गिराने के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का दावा तथ्यहीन और भ्रामक है।

रंजन कुमार

French Navy Denies Pakistan claim: पाकिस्तान फिर दुनिया के सामने हंसी का पात्र बन गया है। पड़ोसी देश ने हाल में दावा किया था कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय राफेल फाइटर जेट्स को गिराया था। अब फ्रांसीसी नेवी ने साफ कह दिया कि पाकिस्तान के दावे 100% गलत हैं। इन्हें किसी भी आधिकारिक स्रोत से मंजूरी नहीं मिली।

दरअसल, पाकिस्तानी न्यूज चैनल Geo टीवी ने आर्टिकल में कहा था कि फ्रेंच कमांडर कैप्टन जैक्विस लॉने ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान एयरफोर्स की ताकत की तारीफ की थी। आर्टिकल में लिखा गया था कि पाकिस्तानी जेट्स ने राफेल को मार गिराया, क्योंकि चीनी फाइटर जेट जेड-10C तकनीकी रूप से ज्यादा सक्षम थे। जियो टीवी की इस रपट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई, लेकिन अब फ्रांसीसी नेवी का बयान सामने आते ही पूरा दावा ध्वस्त हो गया है।

फ्रांसीसी नेवी ने बताया सच

फ्रांस की नौसेना ने एक बयान जारी कर बताया है कि कैप्टन लॉने ने कभी किसी को ऐसे इंटरव्यू की अनुमति ही नहीं दी है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो आर्टिकल वायरल किया गया, उसमें लिखी गई बातें न तो तकनीकी रूप से सही हैं और न ही उनकी तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। फ्रांसीसी नेवी ने इसे बिल्कुल फेक न्यूज बताते हुए कहा कि पाकिस्तान का यह दावा न केवल तथ्यहीन है, बल्कि जानबूझकर भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश है।

भारत में भी शुरू हुई आलोचना

ताजा बयान के बाद भारत में भी रिएक्शन सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि फ्रेंच नौसेना ने पाकिस्तान के जियो टीवी और उसके पत्रकार हामिद मीर को गलत सूचना फैलाने का दोषी ठहराया है। पाकिस्तान की प्रोपोगैंडा मशीनरी इतनी व्यग्र हो चुकी है कि अब अंतरराष्ट्रीय संस्थान भी उनके दावों का खंडन करने लगे हैं। मालवीय ने कहा कि राफेल और मई में हुए संघर्ष को लेकर जो दावे किए गए, वे पूरी तरह मनगढ़ंत थे। अब वो झूठे दावे दुनिया के सामने उजागर हो रहे हैं। बता दें, पाकिस्तान अपने दावे को लेकर इतना उग्र था कि उसके क्रिकेटर भारत के साथ मैच के दौरान भी 5 राफेल गिराने का इशारा कर दिया था। उनका यह दावा सिर्फ टीवी या अंतरराष्ट्रीय मंचों तक सीमित नहीं रह गया था।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम