FACT CHECK : हाशिम अमला के नाम पर फैलाया गया दावा निकला फर्जी, भारत को नहीं बताया असुरक्षित

Hashim Amla Fake News : पूर्व साउथ अफ्रिकन क्रिकेटर हाशिम आमला की फेक न्यूज वायरल। आमला ने नहीं दी साउथ अफ्रिका के खिलाड़ियों को भारत से लौटने की सलाह।
Fake Claim On Hashim Amla Exposed In Fact Check
क्रिकेटर हाशिम आमला (सोर्स - इंटरनेट)
Updated on

Hashim Amla Viral Post : सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम आमला को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि आमला ने दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद भारत को असुरक्षित बताया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को भारत से लौटने की सलाह दी है।

आमला ने यह भी कहा कि भारत में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी हुईं और आईसीसी को भारत में क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। यह पोस्ट एक पाकिस्तानी यूजर ने शेयर किया था। इस पोस्ट को 2.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं औक कई यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर भी किया।

पोस्ट का लिंक...

viral post of hashim amla regarding false claim

फैक्ट चेक में झूठा साबित हुआ दावा

इस दावे की जांच में पाया गया कि यह दावा पूरी तरह से गलत है। किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाशिम आमला से जुड़ा ऐसा कोई भी बयान या खबर मौजूद नहीं है, जिसमें उन्होंने भारत को असुरक्षित बताया हो। उन्होंने किसी भी खिलाड़ी को भारत से लौटने की सलाह नहीं दी है।हाशिम आमला के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी ऐसी कोई पोस्ट मौजूद नहीं है।

hashim amla with other Proteas legends celebrate SA20 ‘India Day 2025’ in Mumbai

हाशिम आमला का भारतीय क्रिकेट को लेकर सकारात्मक नजरिया

मुंबई में हुए 'SA20 इंडिया डे 2025’ कार्यक्रम में हाशिम आमला कई अन्य क्रिकेटर मार्क बाउचर, ग्रीम स्मिथ, डेविड मिलर, फाफ डू प्लेसिस और टॉम मूडी के साथ नजर आए थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के प्रति हमेशा सम्मान और सकारात्मकता दिखाई है।

आमला ने की शुभमन गिल की जमकर तारीफ 

हाशिम आमला ने हाल ही में भारतीय कप्तान शुभमन गिल की भी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि “गिल जिस तरह कप्तान और ओपनर दोनों भूमिकाएं निभा रहे हैं, वह उनके मजबूत व्यक्तित्व और शानदार क्रिकेटिंग दिमाग को दिखाता है।” अमला मानते हैं कि गिल टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उनकी ये बातें भारत में क्रिकेट के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती हैं। इसलिए, सोशल मीडिया पर फैल रही इस तरह की अफवाहों पर विश्वास करना गलत है।

साफ है कि साउथ अफ्रिका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम आमला को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

Navbharat Live
navbharatlive.com