पाकिस्तान में युवा जोड़े की हत्या (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर हुई ऑनर किलिंग, वीडियो वायरल, 11 गिरफ्तार

Pakistan Honor Killing: बलूचिस्तान में प्रेमी जोड़े की ऑनर किलिंग का वीडियो वायरल, 11 आरोपी गिरफ्तार; लोगों में आक्रोश, सीएम बुगती ने जताया दुख, देशभर में झूठी इज्जत के नाम पर बढ़ रही हत्याएं।

अक्षय साहू

Pakistan Honor Killing: पाकिस्तान के बलूचिस्तान से दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक प्रेमी जोड़े की निर्मम हत्या कर दी गई है। युवक और युवती की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में 11 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया है।

सोशल मीडिया पर हत्या का वीडियो वायरल होते ही पाकिस्तान के लोग गुस्से में है। नागरिक समाज, धार्मिक विद्वानों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें सख्त सजा दिए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं।

सीएम सरफराज बुगती ने जताया दुख

बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने मामले पर दुख जताया है। बुगती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, झठी इज्जत की खातिर ऑनर किलिंग करने वाले 11 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है। वहीं, बलूचिस्तान सरकार के प्रव्कता शाहिद रिंद ने कहा कि मामले की जांच जारी है। वीडियो में भारी हथियारों से लैस कुछ लोग युवक एवं युवती की गोली मारकर हत्या करते हुए दिख रहे हैं।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झूठी इज्जत के नाम पर की जाने वाली हत्याएं कोई नई बात नहीं हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में देश में ऑनर किलिंग के कम से कम 405 मामले दर्ज किए गए। इसी तरह 2023 में, एक युवक ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी थी। यह दर्दनाक घटना लाहौर से लगभग 375 किलोमीटर दूर, मुजफ्फरनगर जिले के अलीपुर इलाके में घटी थी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

हर साल एक हजार महिलाओं की हत्या

मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में हर साल झूठी इज्जत और शान के नाम पर एक हजार से अधिक महिलाओं की हत्या हो जाती है। इन हत्याओं मे आम महिलाओं से लेकर सेलिब्रिटी और सुपर मॉडल्स तक का नाम शामिल है। 2016 में मॉडल कंदील बलोच को उसके अपने ही भाई ने मार डाला था। क्योंकि कंदील उसके मना करने के बाद भी टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी। जिससे वो नाराज था।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z