पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

एशिया में शुरु हो गई एक और जंग...पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दिया बड़ा हमला, सामने आया खौफनाक VIDEO

Pakistan-Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान ने काबुल में नशामुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले का आरोप लगाया, जबकि पाकिस्तान ने इसे खारिज करते हुए केवल आतंकवादी ठिकानों पर हमले का दावा किया है।

अक्षय साहू

Pakistan Airstrike Afghanistan: सोमवार देर रात पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर किए गए हवाई हमलों को लेकर दोनों देशों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। अफगानिस्तान के उप-सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने काबुल में स्थित एक नशामुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया, जहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता था।  इस हमले के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें तबाही और अफरा-तफरी के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने दावा किया कि इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 से अधिक हो गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि मृतकों और घायलों की सही संख्या में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है।

पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में जो हवाई हमले किए गए, उनका लक्ष्य केवल आतंकवादी ठिकाने थे।

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय के अनुसार इन हमलों में काबुल और नंगरहार क्षेत्र में मौजूद अफगान तालिबान और अफगानिस्तान में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों के सैन्य ठिकानों और आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने दावा किया कि इन स्थानों पर तकनीकी उपकरण और गोला-बारूद के भंडार मौजूद थे, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान के नागरिकों के खिलाफ हमलों में किया जा रहा था।

खोस्त प्रांत से भी गोलाबारी की खबर

इस बीच अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत से भी गोलाबारी की खबरें सामने आई हैं। खोस्त प्रांत के राज्यपाल के प्रवक्ता मुस्तगफिर गुबुज ने बताया कि रात को पाकिस्तानी सेना ने गुबुज जिले के नारी गांव पर मोर्टार दागे, जिससे एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा दुबई नामक क्षेत्र में हुई गोलाबारी में दो अन्य बच्चों की भी जान चली गई।

सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि पूर्वी प्रांत नूरिस्तान में भी गोलाबारी के दौरान एक नागरिक के घर पर हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से किए गए इन हमलों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव और बढ़ सकता है।

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे