पाकिस्तान-अफगानिस्तान के साथ संघर्ष में पिटाई के बाद पाक पीएम की ओछी टिप्पणी (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

अफगानिस्तान से धूल चाटने के बाद ऊल-जलूल बक रहा PAK, 'हॉट टॉक' के मूड में लगा रहा अनर्गल आरोप

Pakistan-Afghanistan के बीच चले संघर्ष में लाखों सैनिकों को गंवाने के बाद अब पाक इस मुद्दे पर भारत पर बेवुनियाद आरोप लगा रहा है। पीएम शहबाज शरीफ ने इस लड़ाई में इंडिया के ऊपर दोष मढ़ने का काम कर डाला।

सौरभ शर्मा

Pak-Afghanistan Conflict PM Shahbaz Allegations on India: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ चल रहे खूनी टकराव के लिए एक बार फिर भारत को दोषी ठहराया है। दर्जनों सैनिकों को गंवाने के बाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आखिरकार इस लड़ाई में 'इंडिया वाला एंगल' खींच ही लिया है। प्रधानमंत्री शरीफ ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कहा है कि अफगान तालिबान भारत की शह पर पाकिस्तान पर हमले कर रहा है।

शहबाज शरीफ ने आरोप लगाया कि ये हमले ठीक उसी समय हुए जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी दिल्ली में थे। इससे पहले तक पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को फितना-अल-ख्वारिज बताता था, लेकिन अब उसने बौखलाहट में आकर अफगानिस्तान की सरकार को ही घेरना शुरू कर दिया है।

दो मोर्चों पर युद्ध की तैयारी में पाक सेना

जहां एक तरफ शहबाज शरीफ भारत पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ दो मोर्चों पर जंग की तैयारी की बातें कर रहे थे। ख्वाजा आसिफ ने 'हवाई किले गढ़ते हुए' यह बयान दिया कि भारत फिर से जंग छेड़ सकता है और पाकिस्तान इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अब अफगानिस्तान और भारत से एक साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है। एक टीवी साक्षात्कार के दौरान जब ख्वाजा आसिफ से पूछा गया कि क्या भारत भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है, तो उन्होंने आशंका जताते हुए कहा, "बिल्कुल, आप इससे इनकार नहीं कर सकते, इसकी प्रबल संभावनाएं हैं"। जब उनसे रणनीति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पुष्टि की कि वे रणनीति तैयार कर रहे हैं, हालांकि वह सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं कर सकते, पर पाकिस्तान "किसी भी स्थिति के लिए तैयार है"।

भीषण खूनी टकराव और पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच यह ताजा जंग हाल के दिनों में सबसे भयंकर खूनी टकराव साबित हुई है, जिसमें पाकिस्तान के दर्जनों सैनिक मारे गए हैं। जवाबी कार्रवाई में, बौखलाए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों में एयर स्ट्राइक की है। पाकिस्तान ने 20 से अधिक स्थानों पर एयरस्ट्राइक की है, जिसमें काबुल, पक्तिका, खोस्त, नांगरहर, कंधार और हेलमंद प्रांत शामिल हैं। तालिबान के अनुसार, इन हमलों में 12 से अधिक नागरिक मारे गए, जबकि 100 से ज्यादा घायल हुए। इसके अलावा, 15-20 तालिबानी लड़ाकों की मौत की भी खबरें आई हैं। इन एयरस्ट्राइक्स से कई नागरिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, घर टूट गए हैं और स्कूल ढह गए हैं। कंधार के स्पिन बोल्डक में स्थित पाकिस्तान-अफगानिस्तान का 'फ्रेंडशिप गेट' भी बुरी तरह ढह गया है।

युद्धविराम और पाक सेना पर युद्ध अपराधों के आरोप

वर्तमान में भले ही दोनों देशों के बीच सीजफायर की स्थिति है, लेकिन तनाव बरकरार है। काबुल और इस्लामाबाद के बीच 48 घंटे का युद्धविराम स्थापित किया गया है। हालांकि, शहबाज शरीफ ने चुनौती भरे अंदाज में चेतावनी दी है कि यदि यह सीजफायर केवल समय लेने के लिए किया गया है, तो पाकिस्तान इसे स्वीकार नहीं करेगा।

पाकिस्तान के अंदर ही कई संगठनों ने अपनी सरकार की आलोचना की है। पश्तून तहफ़ुज मूवमेंट के नेता मंज़ूर पश्तीन ने पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों की निंदा की है और नागरिकों को निशाना बनाने को युद्ध अपराध बताया है। पश्तीन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि युद्ध अपराधों की सबसे बड़ी अपराधी पाकिस्तानी सेना हमेशा युद्ध के मैदान में खाली हाथ आम लोगों पर अपना गुस्सा और हार का डर उतारती है।

पूर्व अफगान राजनयिक अजीज महाराज ने टोलो न्यूज के हवाले से कहा कि पाकिस्तान नागरिकों को निशाना बनाकर हमले करके अंतरराष्ट्रीय मानदंडों, जैसे- हस्तक्षेप न करने के सिद्धांत, आपसी सम्मान, मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा और जिनेवा कन्वेंशनका उल्लंघन कर रहा है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन