चीन ने दिया चौंकाने वाला बयान, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान में दहशत, चीन ने दिया चौंकाने वाला बयान कहा- हमें खेद है कि…

पाकिस्तान और पीओके में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद चीन ने प्रतिक्रिया दी है। उसने इस कार्रवाई को लेकर चिंता व्यक्त की है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।

अमन उपाध्याय

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: भारत के वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों पर ऐसी बुरी तरह से हमला किया कि वे भविष्य में फिर से पहलगाम जैसे हमले करने से पहले कई बार सोचेंगे। भारतीय सेना ने रात के अंधेरे में एयर स्ट्राइक करते हुए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 ठिकानों को निशाना बनाया और कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया।

इस कार्रवाई ने पाकिस्तान को पूरी तरह से नतमस्तक कर दिया है। पाकिस्तान और पीओके में किए गए एयर स्ट्राइक के बाद चीन ने अपनी चिंता व्यक्त की और दोनों देशों से शांति बनाए रखने और संयम बरतने की अपील की।

हमले के बाद चीन की बढ़ गई चिंता

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम भारत द्वारा की गई ताजा सैन्य कार्रवाई पर हम खेद जताते हैं और मौजूदा स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं। हम भारत और पाकिस्तान से अनुरोध करते हैं कि वे शांति और स्थिरता को प्राथमिकता दें, शांत रहें और अधिकतम संयम बरतें।

ये भी पढ़ें-

चीन की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर तक घुसकर 9 आतंकवादी ठिकानों मिसाइलों से निशाना बनाया। पाकिस्तान इस एयर स्ट्राइक से डर गया है। दूसरी ओर, चीन ने हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की इच्छा जताई है, लेकिन भारत ने इसे द्विपक्षीय मुद्दा मानते हुए किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को नकारा है।

पाकिस्तान की सेना ने किया है ये दावा

भारत के हमले के कुछ ही घंटों के भीतर पाकिस्तान की सेना ने दावा किया कि भारतीय मिसाइल हमलों में 8 लोगों की जान गई है, 35 लोग घायल हुए हैं और 2 लोग लापता हैं। यह जानकारी चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पाकिस्तानी सेना के हवाले से दी।

वहीं, भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने सिर्फ आतंकवादियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया, आम नागरिकों को नहीं। भारत द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग सेंटर 'मरकज-ए-तैयबा' और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ 'जश-शुभानअल्लाह' पर विशेष रूप से हमला किया गया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें