ओमान के पास जहाज पर हमला ( सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

Indian Ship Attack: ओमान हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबर झूठी? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई

Indian Ship Attack: ओमान के पास MT Liaki Freedom जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत की खबरों को विदेश मंत्रालय ने पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया। सरकार के मुताबिक जहाज पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित है।

दिव्या सिंह

Oman Indian Ship Attack: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच हाल के दिनों में भारतीय चालक दल वाले कई जहाजों को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आई हैं। इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ओमान और होर्मुज क्षेत्र के पास एक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीयों की मौत हो गई। हालांकि, भारत सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट किया कि होर्मुज क्षेत्र में MT Liaki Freedom नामक टैंकर पर हमले और उसमें चार भारतीयों की मौत की खबरें निराधार एवं भ्रामक हैं। मंत्रालय ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस तरह की किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

जहाज मालिक ने बताया- सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

डीजी शिपिंग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जहाज के मालिकों से संपर्क किया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि टैंकर पर सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। साथ ही चार भारतीयों की मौत से जुड़ी खबरों को पूरी तरह गलत बताया गया है।

सुरक्षा तनाव के बीच फैलीं अफवाहें

क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव और समुद्री घटनाओं के कारण MT Liaki Freedom को लेकर कई तरह के दावे सामने आए। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि किसी हमले में जहाज के चार क्रू सदस्यों की मौत हो गई है, लेकिन अब तक ऐसी किसी घटना के प्रमाण नहीं मिले हैं।

भारतीय क्रू वाले टैंकर पर हमले में चार की मौत

8 जून को ओमान के दक्षिण-पूर्वी तट के पास एक टैंकर पर हमला हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिबंधित टैंकर 'मैरीवेक्स' पर मिसाइल हमला किया गया। जहाज पर 24 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भारतीय को नुकसान नहीं पहुंचा। 10 जून को ओमान तट के पास MT Settebello नामक ऑयल टैंकर से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई। जहाज पर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। इनमें से 20 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि चार भारतीय नाविक लापता हो गए थे।

MT Jalveer से जुड़ी समुद्री सुरक्षा घटना

इसके अगले दिन, 11 जून को MT Jalveer नामक जहाज से जुड़ी एक और समुद्री सुरक्षा घटना सामने आई। जहाज पर भारतीय चालक दल मौजूद था। भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि ओमान के निकट एक जहाज संकट की स्थिति में था और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे थे।

बता दें कि, विदेश मंत्रालय के ताजा बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि MT Liaki Freedom पर हमले में चार भारतीयों की मौत की खबरें गलत और भ्रामक हैं। सरकार ने कहा है कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं और मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप