अमेरिका के ओहायो में स्वामीनारायण मंदिर पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

अमेरिका के ओहायो में स्वामीनारायण मंदिर पर हमला, ईंटें फेंककर की तोड़फोड़, जांच में जुटी FBI

Ohio Temple Attack: अमेरिका के ओहायो स्थित हिंदू मंदिर पर ईंटें फेंककर तोड़फोड़ की गई। FBI मामले की जांच कर रही है और हिंदू संगठनों ने इसे संभावित हेट क्राइम बताकर सख्त कार्रवाई मांगी है।

प्रिया सिंह

Ohio Temple Attack FBI Investigation: अमेरिका के ओहायो राज्य के रिचमंड हाइट्स में एक हिंदू मंदिर पर हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दोपहर करीब 1:30 बजे श्री स्वामीनारायण वड़ताल धाम मंदिर पर ईंटें फेंककर भारी तोड़फोड़ की।

हमले के समय मंदिर के भीतर पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने इस घटना की जानकारी FBI की सिविल राइट्स यूनिट को दी है।

यह हमला महात्मा गांधी की जयंती और ओहायो में घोषित 'हिंदू हेरिटेज मंथ' की शुरुआत के दिन हुआ। नवरात्रि उत्सव से ठीक पहले हुए इस हमले से अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है।

स्वामीनारायण मंदिर पर ईंटों से हमला और सीसीटीवी फुटेज

ग्रेटर क्लीवलैंड इलाके के रिचमंड हाइट्स में स्थित श्री स्वामीनारायण वड़ताल धाम हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया। शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे असामाजिक तत्वों ने मंदिर पर ईंटें फेंकीं, जिससे खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए।

हमले के वक्त मंदिर परिसर में पुजारी और कई भक्त मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बताया कि मंदिर परिसर का सर्विलांस वीडियो उपलब्ध है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

FBI की सिविल राइट्स यूनिट को भी मामले की जांच में शामिल किया गया है। संस्था ने मंदिर पदाधिकारियों से संपर्क कर उन्हें पूरी सहायता का आश्वासन दिया है। अधिकारियों अनुसार संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

हिंदू संगठनों का विरोध और मेयर से कार्रवाई की मांग

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा कि ऑनलाइन फैलाई जा रही नफरत अब वास्तविक दुनिया में मंदिर हमले के रूप में सामने आ रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरती बयानबाजी की सार्वजनिक रूप से निंदा करने की अपील की।

HAF ने कहा कि नफरती अपराधों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना अनिवार्य है। कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) ने भी घटना पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है।

संगठन ने रिचमंड हाइट्स की मेयर किम थॉमस और नगर अधिकारियों से हमले की निंदा करने की मांग की है। कोहना ने अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती कट्टरता पर चिंता जताते हुए हमलावरों के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की पुरानी घटनाएं

हिंदू संगठनों अनुसार अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों दौरान हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। अगस्त 2022 में न्यूयॉर्क के क्वींस स्थित श्री तुलसी मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था।

वहीं दिसंबर 2023 में कैलिफोर्निया के नेवार्क स्थित स्वामीनारायण मंदिर पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे। सितंबर 2024 में मेलविल, न्यूयॉर्क और सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया के बीएपीएस (BAPS) मंदिरों में भी तोड़फोड़ हुई थी।

इसके बाद मार्च 2025 में कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स स्थित मंदिर परिसर में नफरती संदेश लिखे गए थे। हिंदू समुदाय ने सरकार से सभी धार्मिक स्थलों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?