मैनहट्टन शूटआउट से दहला अमेरिका, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

मैनहट्टन में फायरिंग से दहला अमेरिका, गोलीबारी में 5 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

America Manhattan Shooting: अमेरिका के मैनहट्टन में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें हमलावर ने पांच लोगों की जान लेने के बाद खुद को भी गोली मार ली। यह हमला काफी दर्दनाक रहा, जिसमें कई निर्दोष लोगों....

अमन उपाध्याय

Manhattan Firing News: न्यूयॉर्क शहर के मध्य मैनहट्टन इलाके में सोमवार शाम को एक भयानक गोलीकांड हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) का एक अधिकारी भी शामिल है। यह हिंसक घटना 345 पार्क एवेन्यू स्थित एक 44 मंजिला कार्यालय भवन में घटी, जहां ब्लैकस्टोन, केपीएमजी और एनएफएल (नेशनल फुटबॉल लीग) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के दफ्तर मौजूद हैं।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान शेन तमुरा के रूप में की गई है, जो नेवादा का निवासी था। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद तमुरा ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक शेन तमुरा के शव से पुलिस को उसका पहचान पत्र बरामद हुआ, जिसमें लास वेगास का कन्सील्ड कैरी परमिट (छिपाकर हथियार ले जाने का लाइसेंस) भी शामिल था। जांच में शामिल दो अधिकारियों ने गोपनीयता बनाए रखने की शर्त पर बताया कि संदिग्ध व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

मौके पर आपातकालीन टीमें

न्यूयॉर्क के पार्क एवेन्यू पर स्थित एक बहुमंजिला कार्यालय भवन में शाम लगभग 6:30 बजे गोलीबारी की घटना हुई। यह इमारत कई प्रमुख अमेरिकी वित्तीय संस्थानों और नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) के कार्यालयों का स्थान भी है। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट (FDNY) को गोलीबारी की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीमें घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गईं।

बिल्डिंग की सभी मंजिलों की जांच

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस बिल्डिंग की सभी मंजिलों की जांच कर रही है और अंदर मौजूद लोगों को वहीं पर बने रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, मेयर एडम्स ने यह भी बताया कि वे घायलों और मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए अस्पताल की ओर रवाना हो रहे हैं।

लोगों से की गई अपील

मेयर एरिक एडम्स ने आगे एक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क के निवासियों, मिडटाउन क्षेत्र में सक्रिय शूटर को लेकर जांच की जा रही है। यदि आप उस क्षेत्र में हैं तो कृपया सतर्क रहें और बाहर न निकलें। हालांकि, अब शूटर की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस घटनास्थल की जांच में लगी हुई है और स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज