सांकेतिक तस्वीर  
विदेश

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में पार्टी दौरान गोलीबारी, 2 की मौत, कई लोग घायल

US Mass Shooting News: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक पार्टी में गोलीबारी से दो लोगों की मौत, 13 घायल। घटना मैक्सटन के पास हुई, जिसमें 150 से ज्यादा लोग फरार हो गए।

अक्षय साहू

North Carolina Mass Shooting: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में आयोजित एक बड़ी पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रोबेसन काउंटी के शेरिफ बर्निस विल्किंस के कार्यालय ने बताया कि कुल 13 लोगों को गोली लगी है।

रोबेसन काउंटी के शेरिफ बर्निस विल्किंस कार्यालय ने बयान जारी करते हुए बताया कि हादसे में कुल 13 लोगों को गोली लगी है। यह घटना शनिवार तड़के मैक्सटन के पास एक काउंटी स्थित पार्टी स्थल पर हुई थी, जो रैले से करीब 150 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और साउथ कैरोलिना की सीमा के नजदीक है।

पार्टी से सभी लोग फरार

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फिलहाल समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है क्योंकि यह घटना एक अलग-थलग मामला प्रतीत हो रहा है। शेरिफ ऑफिस ने यह भी बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले 150 से अधिक लोग वहां से फरार हो गए थे। शनिवार तक मृतकों और घायलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए थे और न ही किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई थी। जांच जारी है, और पुलिस अधिकारी इस गोलीबारी के कारणों का पता लगाने और इसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान करने में लगे हुए हैं। शेरिफ ऑफिस ने अपील की है कि जो लोग इस घटना के बारे में जानकारी रखते हैं या जो घटना स्थल पर मौजूद थे, वे जांचकर्ताओं से संपर्क करें। शनिवार को इस मामले में कोई नई जानकारी जारी नहीं की गई थी।

अमेरिका में आम है मॅास शूटिंग की घटना

अमेरिका में कई मॅास शूटिंग की घटनाएँ आम है। पिछले एक महीने में पूरे देश में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है, जिनमें कई निर्दोष लोग जान से गए और कई घायल हुए। उदाहरण के तौर पर, लुइसियाना और टेक्सास में अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी में दर्जनों लोग प्रभावित हुए।

इन घटनाओं ने फिर से अमेरिका में बंदूक नियंत्रण पर गंभीर सवाल उठाए। हालांकि, सरकार और समाज में इस मुद्दे पर बहस जारी है, लेकिन ऐसे हिंसक कृत्यों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। सुरक्षा बढ़ाने और कानून सख्त करने की मांग तेज हो रही है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव