फ्लाईदुबई घटना की जांच करेगी एनआईए सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

NIA Files Case Flydubai Incident: देश की जांच एजेंसी ने फ्लाईदुबई मामले की जांच के लिए केस दर्ज कर लिया है। इसमें ओमानी को-पायलट को आरोपी बनाया गया है। एजेंसी गवाहों से पूरे मामले में पूछताछ करेगी.

नितिन कुमार राय

Highlights

  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने फ्लाईदुबई की घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया

  • विमान में मौजूद गवाहों का बयान दर्ज किया जाएगा

  • एजेंसी ने ओमानी को पायलट को मामले में आरोपी बनाया

  • 30 सितंबर को इजराइल जा रही फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश हुई थी

NIA Register FIR Flydubai Incident: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने फ्लाईदुबई घटना मामले में जांच के लिए केस दर्ज किया है। दरअसल 30 सितंबर को इजराइल जाने वाली फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट को हवा में ही हाईजैक करने की कोशिश की गई थी और उसे क्रैश करने का प्लान था। इस दौरान को पायलट ने भारतीय पायलट, कैप्टन स्मित मच्छार पर गंभीर हमला कर दिया। इस हमले के मामले में एनआईए ने केस दर्ज किया है।

ओमानी को पायलट को आरोपी बनाया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एंटी-हाइजैकिंग एक्ट की धारा 3 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट की धारा के साथ केस दर्ज की है। FIR में कैप्टन मच्छार पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान फ्लाईदुबई की फ्लाइट नंबर 1073 के ओमान के फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर की गई है।

घटनाक्रम के बारे में बताते हुए FIR में कहा गया है कि ओमान के को-पायलट ने कैप्टन मच्छर पर चाकू से हमला किया। ऐसा लगता है कि वह विमान को हाईजैक करने या उसे क्रैश करने की कोशिश कर रहा था।

जॉर्डन-सऊदी बॉर्डर पर घटना

आतंकी प्रयास में पालयट मच्छार के सिर और हाथों पर गहरे घाव हुए। यह घटना जॉर्डन-सऊदी अरब बॉर्डर के पास सऊदी अरब के एयरस्पेस में हुई।

सरकार ने इस हमले के गंभीर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय असर और किसी संभावित "बड़ी साजिश" की जांच की जरूरत को देखते हुए केस दर्ज किया है। NIA इस पूरे मामले की गहन जांच करेगी।

जांच के दौरान एनआईए चश्मदीदों के बयान दर्ज कर सकती है। आरोपी के बयानों की जांच कर सकती है और घटनाओं का क्रम पता लगाने के लिए फ्लाइट डेटा का विश्लेषण कर सकती है।

जांच के दायरे में घटनाक्रम

केंद्र सरकार को मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाईदुबई की फ्लाइट 30 सितंबर को सुबह 7.05 बजे दुबई से 174 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ रवाना हुई थी। सुबह करीब 9.21 बजे, जॉर्डन-सऊदी अरब सीमा के पास उड़ते समय विमान के तेजी से नीचे आने और सऊदी हवाई क्षेत्र में वापस मुड़ने की खबर आई।

घटना के बारे में यात्रियों ने बताया कि फर्स्ट ऑफिसर ने कैप्टन मच्छर पर चाकू से हमला किया, लेकिन यात्रियों और क्रू सदस्यों ने उसे काबू में कर लिया। इसके बाद, विमान में मौजूद दूसरे पायलटों ने सुबह लगभग 10:45 बजे उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा।

बाद में सऊदी अधिकारियों ने फर्स्ट ऑफिसर को अरेस्ट कर लिया। पायलट स्मित मच्छार की सेहत फिलहाल ठीक हो रही है। जांच एजेंसी उनसे भी सहयोग लेगी।

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान