दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

Western Railway Special Trains: सर्दियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई, गुजरात, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ाया है।
Western Railway Extends Seven Pairs Of Special Trains Till December 2026
पश्चिम रेलवे की स्पेशल ट्रेन(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज और मुंबई सेंट्रल-मऊ ट्रेनें भी शामिल।

  • वलसाड-हिसार ट्रेन 31 दिसंबर तक चलेगी।

  • वडोदरा-गोरखपुर ट्रेन का संचालन 14 दिसंबर तक बढ़ा।

  • प्रतापनगर-मऊ और प्रतापनगर-लालकुआं ट्रेनें भी जारी रहेंगी।

Seven Pairs Of Special Trains: शादी विवाह के सीजन और सर्दियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के फेरे दिसंबर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं। इससे मुंबई, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अरुण कुमार मीणा के अनुसार, जिन स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया गया है, उनमें मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज, मुंबई सेंट्रल-मऊ, वलसाड-हिसार, वडोदरा-गोरखपुर, प्रतापनगर-मऊ, प्रतापनगर-लालकुआं और गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

इन स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 13 दिसंबर 2026 तक तथा वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 14 दिसंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-मऊ साप्ताहिक स्पेशल 9 दिसंबर तक और ट्रेन संख्या 09184 मऊ-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 11 दिसंबर 2026 तक संचालित होगी।

Western Railway Extends Seven Pairs Of Special Trains Till December 2026
मुख्यमंत्री सहायता निधि को सोशल स्टॉक एक्सचेंज से जोड़ने की पहल, मरीजों के लिए बढ़ेंगे आर्थिक मदद के रास्ते

ट्रेन संख्या 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 31 दिसंबर तक तथा ट्रेन संख्या 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 30 दिसंबर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 14 दिसंबर तक और ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल 16 दिसंबर 2026 तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09195 प्रतापनगर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल 12 दिसंबर तथा ट्रेन संख्या 09196 मऊ-प्रतापनगर साप्ताहिक स्पेशल 13 दिसंबर 2026 तक संचालित होगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 09119 प्रतापनगर-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 13 दिसंबर और ट्रेन संख्या 09120 लालकुआं-प्रतापनगर साप्ताहिक स्पेशल 14 दिसंबर तक चलाई जाएगी।इसी क्रम में ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 11 दिसंबर तथा ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 14 दिसंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।

Western Railway Extends Seven Pairs Of Special Trains Till December 2026
ठाणे: स्ट्रोक के बाद मरीजों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, फोर्टिस अस्पताल ने आयोजित किया मार्गदर्शन सत्र

इस तारीख से शुरू होगी टिकट बुकिंग

विस्तारित फेरों के लिए ट्रेन संख्या 09111 की बुकिंग 29 नवंबर 2026 से शुरू होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09185, 09183, 04728, 09195, 09119 और 09451 की बुकिंग 30 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगी। यात्री इन ट्रेनों के टिकट सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकेंगे।