बेंजामिन नेतन्याहू, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

अमेरिका पर नजरें टिकाए रहा ईरान, चुपके से UAE पहुंचे नेतन्याहू, राष्ट्रपति से की सीक्रेट मीटिंग, मचा हड़कंप

Netanyahu-Mohamed bin Zayed Meeting: नेतन्याहू ने अबू धाबी में UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की। हालांकि दोनों देशों ने ऐसे किसी भी दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अक्षय साहू

Netanyahu UAE Visit 2026: न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच नेतन्याहू के UAE दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि दोनों ही देशों ने इस दौरे की पुष्टि नहीं की है। 

मध्य पूर्व के अधिकतर मुस्लिम देश इजरायल को अपना दुश्मन बताते आ रहा है, हालांकि UAE उन कुछ मुस्लिम देशों में से एक है जिसने इजरायल को न सिर्फ मान्यता दी है,  बल्कि उसके साथ व्यापार भी करता है। UAE 2020 में ऐतिहासिक अब्राहम समझौते का हिस्सा बना था।

हमले से 10 दिन पहले दी थी चेतावनी

इजरायली अखबार 'हारेट्ज' ने हाल ही में दावा किया कि हमास के हमले से करीब 10 दिन पहले UAE के राष्ट्रपति ने खुद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक बड़े ऑपरेशन की चेतावनी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी बाद में सुरक्षा एजेंसियों तक नहीं पहुंचाई गई।

हालांकि, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है और अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। आगामी चुनावों को देखते हुए विपक्ष इस मामले को सुरक्षा चूक से जोड़ते हुए नेतन्याहू पर सवाल उठा रहा है।

पहले भी हो चुकी हैं सीक्रेट मीटिंग

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब नेतन्याहू और मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच इस प्रकार सीक्रेट मीटिंग की खबरें सामने आईं है। इससे पहले भी दोनों के बीच सीक्रेट मीटिंग होने की खबरें बाहर आ चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में भी ऐसी ही एक मीटिंग होने की बात कही गई थी। हालांकि उस समय भी UAE ने दोनों नेताओं के बीच किसी मुलाकात से इनकार किया था, जबकि मई में इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की थी कि नेतन्याहू ने खाड़ी देश का गुप्त दौरा किया था।

इस मुलाकात की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बाद में बताया कि दोनों नेताओं की बैठक 26 मार्च को ओमान की सीमा के पास स्थित अबू धाबी के नखलिस्तान शहर अल-ऐन में हुई थी।

अब्राहम समझौते से मजबूत हुए रिश्ते

साल 2020 में हुए ऐतिहासिक अब्राहम समझौते के तहत इजरायल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला UAE पहला अरब देश बना था। ईरान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध के माहौल के बीच UAE, वाशिंगटन और यरूशेलम दोनों के साथ अपने सुरक्षा और रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत