नेपाल में अंतरिम मंत्रिमंडल का विस्तार, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

VIDEO: हो गया अंतरिम मंत्रिमंडल का विस्तार, नेपाल सरकार के कैबिनेट में शामिल हुए ये 3 नेता

Nepal Interim Govt: नेपाल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस प्रक्रिया में प्रधानमंत्री ने तीन नए नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया।

अमन उपाध्याय

Nepal Latest News Hindi: नेपाल में प्रदर्शन और हिंसा के बीच, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफा देने के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती दिख रही है। देश की नई प्रधानमंत्री के रूप में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने जिम्मेदारी संभाली है। कार्यवाहक सरकार के गठन के साथ, सुशीला कार्की ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया। इस मौके पर कुलमन घीसिंग, ओम प्रकाश आर्यल और रामेश्वर खनल ने मंत्री पद की शपथ ली।

सोमवार को नेपाल में अंतरिम मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया, जिसमें तीन नए मंत्री शामिल हुए। काठमांडू में स्थित राष्ट्रपति भवन 'शीतल निवास' में कुलमन घीसिंग, ओम प्रकाश आर्यल और रामेश्वर खनल ने शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद कुलमन घीसिंग को ऊर्जा, शहरी विकास और भौतिक अवसंरचना मंत्रालय का जिम्मा मिला, जबकि ओम प्रकाश आर्यल को विधि और गृह मंत्रालय और रामेश्वर खनल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

देखें VIDEO-

Gen-Z युवाओं का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में Gen-Z युवाओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान पुलिस की गोलीबारी में कई युवाओं की मौत हो गई, जिससे हिंसा और भी बढ़ गई। इसके बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने अपना इस्तीफा दे दिया। बता दें कि Gen-Z वह पीढ़ी है जो 1997 से 2012 के बीच जन्मी और डिजिटल तकनीक, इंटरनेट व सोशल मीडिया के साथ पली-बढ़ी है।

10 लाख सहायता राशि देने का एलान

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को कहा कि हाल ही में देशव्यापी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे और उन्हें कानून के अनुसार न्याय के समक्ष लाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इन प्रदर्शनों में जान गंवाने वाले Gen-Z युवाओं को शहीद का दर्जा दिया जाएगा और उनके परिवारों को 10 लाख नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

नेपाल में चल रही राजनीतिक अस्थिरता के बीच Gen-Z के नेताओं ने सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। रविवार को उन्होंने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पद संभालते ही उन्होंने घोषणा की कि नेपाल में 5 मार्च 2026 को नए चुनाव कराए जाएंगे।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप