नेपाली मुद्रा PHOTO: ANI 
विदेश

नेपाल ने मुद्रा छापने का ठेका चीनी कंपनी को दिया, जानें भारत का रूख

नेपाल के केन्द्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक ने देश के संशोधित राजनीतिक मानचित्र वाले 100 रुपये के नए नोट छापने का ठेका एक चीनी कंपनी को दिया है। नेपाल के मंत्रिमंडल ने 100 रुपये के नोट के डिजाइन में बदलाव को मंजूरी दे दी है।

साक्षी सिंह

काठमांडू: नेपाल ने मुद्रा छापने का ठेका चीनी कंपनी को दे दिया है। नेपाल के केन्द्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक ने देश के संशोधित राजनीतिक मानचित्र वाले 100 रुपये के नए नोट छापने का ठेका एक चीनी कंपनी को दिया है। नेपाल के मंत्रिमंडल ने 100 रुपये के नोट के डिजाइन में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तीन क्षेत्रों लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को नेपाल का हिस्सा बताया गया है।

नए राजनीतिक मानचित्र को 18 जून 2020 को नेपाली संविधान में संशोधन कर मंजूरी दी गई थी। जिसमें कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को देश के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है। भारत ने पहले ही नेपाल द्वारा किए गए क्षेत्रीय दावे को कृत्रिम विस्तार करार दिया और अस्थिर करने वाला बताया है।

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि पश्चिमी नेपाल की सीमा पर स्थित लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा उसका हिस्सा है। अंग्रेजी अखबार रिपब्लिका के मुताबिक, प्रतिस्पर्धी वैश्विक निविदा प्रक्रिया के बाद चाइना बैंकनोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन को यह ठेका दिया गया है।

100 रुपये के 30 करोड़ नोट की आपूर्ति का अनुरोध

खबर के मुताबिक, केंद्रीय बैंक ने कंपनी से 100-100 रुपये के 30 करोड़ नोट की डिजाइनिंग, मुद्रण, आपूर्ति और वितरण का अनुरोध किया है, जिसकी अनुमानित मुद्रण लागत लगभग 89.9 लाख अमेरिकी डॉलर है। नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता से हालांकि इस संबंध में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें