डिजाइन फोटो AI
विदेश

Nepal Flash Flood: नेपाल में अब तक 100 से अधिक शव बरामद, 133 भारतीय लापता, अब तक क्या-क्या हुआ?

Nepal Flood Live Updates: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 133 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा पर्यटक लापता हैं। बचाव के लिए 15 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

अर्पित शुक्ला

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही 

Nepal FlashFlood Live Updates: पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने सीमावर्ती बस्तियों में भारी तबाही मचाई है। प्राकृतिक आपदा से निचले इलाकों के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। इस प्राकृतिक आपदा में 105 भारतीय नागरिक भी लापता हो गए हैं।

पढ़ें पूरी खबर

कैलाश मानसरोवर यात्रा जा रहे 400 तीर्थयात्री लापता

चीन के तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे लगभग 400 तीर्थयात्रियों से रसुवागढ़ी में अचानक आई बाढ़ के बाद संपर्क टूट गया है। इस बाढ़ ने रसुवा में नेपाल-चीन सीमा के गांवों को अपनी चपेट में ले लिया और सड़कों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को क्षतिग्रस्त कर दिया।

नेपाल के फ्लश फ्लैड में कम से कम 16 की मौत

नेपाल के बागमती प्रांत पुलिस के प्रवक्ता एसएसपी राजेंद्र प्रसाद धमाला ने कहा कि एक शव रासुआ में मिला है, 9 शव नुवाकोट और 6 शव धाडिंग में मिला है। उन्होंने बताया कि भटेकोसी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है।

भारत ने काठमांडू में जारी किए इमरजेंसी नंबर

काठमांडू में भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। जिससे इस आपदा में घायल या लापता भारतीय लोगों की जानकारी मिल सके। नेपाल फ्लश फ्लैड हादसे में अब तक 16 लोग मारे गए हैं। लगभग 105 भारतीय इसमें लापता हैं।

इमरजेंसी नंबर 

  • 977 985 131 6807  

  • 977 970 910 7500

रेस्क्यू में जुटी नेपाली सेना

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद नेपाली सेना राहत और बचाव अभियान में जुटी है। सेना ने बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों से सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।

नेपाल में तबाही के बीच भारत भेजेगा राहत सामग्री

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ से मची तबाही के बाद भारत प्रभावित लोगों के लिए जल्द राहत सामग्री भेजने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत काठमांडू के लगातार संपर्क में है और हालात पर नजर रख रहा है।

PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की

नेपाल में बाढ़ से आई तबाही के बीच पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की है। पीएम मोदी ने हर संभव मदद का भरोसा जताया है।

यूपी-बिहार में हाई अलर्ट

नेपाल में मची तबाही के बाद भारत के यूपी-बिहार में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक-नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इससे जल्द ही बाढ़ का खौफनाक मंजर सामने आने की पूरी संभावना है।

नेपाल में जलप्रलय से अब तक 22 मौतें

 नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। पुलिस के मुताबिक रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और चितवन में इन मौतों की पुष्टि हुई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से 65 घायलों को जिंदा बचाया गया है।

नेपाल में फ्लैश फ्लड से 133 भारतीय लापता

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद 133 भारतीयों के लापता होने की खबर सामने आई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। लापता लोगों की भी तलाश की जा रही है।

नेपाल में अब तक 55 की मौत

नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। अब तक कुल 55 शव बरामद हुए हैं। अभी मौत का आंकड़ा और बढञ सकता है।

नेपाल बाढ़ में 133 भारतीयों समेत 403 लोग लापता, 200 से ज्यादा महिलाएं शामिल

नेपाल के रसुवा इलाके में आई फ्लैश फ्लड के बाद कुल 403 नेपाली और विदेशी पर्यटकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें 203 महिलाएं और 200 पुरुष शामिल हैं. लापता लोगों में 341 विदेशी नागरिक हैं, जिनमें 133 भारतीय शामिल हैं। इसके अलावा,  62 नेपाली नागरिक भी लापता बताए गए हैं। 

नेपाल बाढ़ में अब तक 100 से अधिक शव बरामद

नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक 100 से अधिक शव बरामद हुए हैं।

नेपाल बाढ़ में 250 से ज्यादा लोग रेस्क्यू, बालेन शाह का आया बयान

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की हानि पर दुख जताया है। बालेन शाह ने कहा कि सरकार ने सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस को राहत-बचाव अभियान में लगाया है। हेलीकॉप्टरों से 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। घायलों के इलाज के लिए काठमांडू के वीर अस्पताल और राष्ट्रीय ट्रमा सेंटर में 100 बेड आरक्षित किए गए हैं। बालेन शाह ने भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।

नेपाल बाढ़ में फंसे यूपी के लोगों के लिए सूचना

नेपाल में बाढ़ से प्रभावित उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। नेपाल में आई बाढ़/त्रासदी की वजह से अगर कोई उत्तर प्रदेश का नागरिक वहां फंसा हुआ है या उसे किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो उसके परिजन तत्काल 1070 पर संपर्क करें।

नेपाल आपदा पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया है। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है। मैंने नेपाल में आई इस आपदा के संबंध में बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की है। सीमावर्ती इलाकों में, जहां इसका असर हो सकता है, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमों के साथ-साथ NDRF को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।"

भारत ने नेपाल भेजीं जरूरी दवाइयां

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से निपटने में मदद के लिए  मानवीय सहायता और आपदा राहत और जरूरी दवाइयां भेजी गई हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस चुनौती के समय में, भारत नेपाल और वहाँ के लोगों के साथ खड़ा है।

नेपाल के पीएमओ ने संवेदना जताने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का किया शुक्रिया

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर संवेदना जताने पर नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने धन्यवाद दिया है। पीएमओ नेपाल ने एक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, बहुत-बहुत धन्यवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके फ़ोन करने और गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए।

काठमांडू यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं स्थगित  

नेपाल में जलप्रलय की वजह से काठमांडू यूनिवर्सिटी ने अपनी सभी चल रही परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय ने यह फैसला मौजूदा हालात को देखते हुए लिया है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी