Nepal Flash Flood: घर, गाड़ी, सामान...एक झटके में सब बहा ले गया सैलाब, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Nepal Flash Flood Death Toll: नेपाल की भोटे कोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से रसुवा जिले में तबाही। 7 लोगों की मौत, कई गाड़ियां और पुल बहे। सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 5 जिलों में अलर्ट।
nepal flash flood
नेपाल में बाढ़ से तबाहीSocial Media
Published on
Updated on

Nepal Flash Flood Live Video: पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने सीमावर्ती बस्तियों में भारी तबाही मचाई है। प्राकृतिक आपदा से निचले इलाकों के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। नेपाल के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग नौ बजे भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। अधिकारियों का कहना है कि पानी तिब्बत की ओर से आया।

अब तक 7 लोगों की मौत

नेपाली सेना के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दोपहर तक कम से कम 25 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अचानक पानी के बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और समीपवर्ती स्याफ्रुबेसी इलाके में तबाही मत गई है। गाड़ी, सामान और अन्य संपत्ति एक झटके में बह गई।

बता दें कि रसुवा जिला काठमांडू के उत्तर-पूर्व में स्थित है और तिब्बत बॉर्डर से लगभग 125 किलोमीटर दूर है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMS) ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन तथा गोरखा के नदी किनारे रहने वाले लोगों से अगले आदेश तक अत्यधिक सर्तक रहने तथा सुरक्षा उपाय करने को कहा है।

रसुवा जिले के सहायक मुख्य जिला अधिकारी ध्रुव प्रसाद अधिकारी ने बताया कि बाढ़ का स्तर असामान्य रूप से अधिक था और दोनों तरफ बस्तियों को बहुत नुकसान हुआ है। रसुवा के मुख्य सीमा शुल्क अधिकारी राजेंद्र ढुंगाना ने कहा कि सीमा शुल्क परिसर में रखी कई गाड़ियां और सामान पानी में बह गए। साथी ही हाल ही में बनाया गया एक पुल भी सैलाब में बह गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि भीषण बाढ़ को देखते हुए बचाव और राहत अभियान तेज किया गया है। रसुवा और आसपास के इलाकों में नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि बाढ़ के बाद की स्थिति पर चर्चा करने और उससे निपटने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जा रही है।

nepal flash flood
नेपाल में कुदरत का कहर, अचानक आई भीषण बाढ़ में बहे 1000 लोग, 30 पुलिसकर्मी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO

त्रिशूली नदी के आसपास के इलाकों में नेपाल सेना ने खोज एवं बचाव अभियान के लिए दो हेलीकॉप्टर भेजे हैं। नेपाल सेना ने एक बयान में बताया कि आपातकालीन चिकित्सा बचाव दल से लैस एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को त्रिशूली के जिला अस्पताल की ओर रवाना किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com