विदेश

मंगल की सतह पर दिखा 70 फीट का पैराशूट, नासा ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

नासा ने 18 फरवरी 2021 को मंगल पर इंजेनयूटी मार्स हेलीकाप्टर भेजा था।

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: दुनिया में कई सदियों से एलियंस (Aliens) के वजूद पर सवाल उठाए जाते है। कई लोगों का मानना है कि, दुनिया में एलियंस है, तो कुछ लोग इसे सिर्फ काल्पनिक कथा का नाम देते है। इस बात का खुलासा करने के लिए कई सालों से कई स्पेस एजेंसी लगी हुई है। एलियंस की खोज के लिए अभी तक कई महंगे प्रोजेक्ट्स और कई आधुनिक मशीनों और कैमरों का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं। अक्सर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आते है, जिसमें एलियंस की गतिविधियों को कैद करने की बात कही जाती है। हालांकि, इसका कोई भी पक्का सबूत नहीं दे पाया है।

हाल ही में नासा (NASA) ने मंगल ग्रह की कुछ तस्वीरें खींची हैं। इन तस्वीरों के आधार पर नासा ने दावा किया है कि ये एलियंस के होने का सबूत हैं। नासा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक विशाल पैराशूट दिखाई दे रहा है। नासा ने इस पैराशूट को एलियंस का कबाड़ करार दिया है। हालांकि, नासा ने बताया कि, इस पैराशूट से इंसानों को कोई खतरा नहीं है। 

नासा ने 18 फरवरी 2021 को मंगल पर इंजेनयूटी मार्स हेलीकाप्टर भेजा था। ये हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह की सतह पर मौजूद कबाड़ की जांच करता है। इसी जांच के क्रम में स्पेस एजेंसी के हाथ एक विशाल पैराशूट लगा है। वायरल तस्वीर में ये दिखाई दे रहा है कि मंगल की सतह पर  तंबू नुमा पैराशूट मौजूद है। माना जा रहा है कि, इसमें एलियंस भी मौजूद हो सकते है।  

नासा के जेट प्रोपल्शन लैब के डॉ इयान क्लार्क ने कहा कि, यह तस्वीरें वाकई बेहतरीन हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि मंगल की  इस तंबू में एलियंस का कोई कैंप चल रहा हो। इसकी चौड़ाई करीब सत्तर फ़ीट की मालूम हो रही है। नासा ने इसे स्ट्रेसफुल भी बताया साथ ही सैटिस्फायिंग भी। हालांकि, इस तस्वीरों के बारे में नासा अभी श्योर नहीं है। नासा ने कहा कि इस तस्वीर पर फाइनल कमेंट करने से पहले इसपर और अच्छी तरह से जांच करने की जरूरत है। 

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें