मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

नेपाल के बाद इस मुस्लिम देश में भड़के Gen-Z, जला दिया सब कुछ, सामने आया दिल-दहलाने वाला वीडियो

Morocco Gen Z Protest: 2030 फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भारी खर्च के विरोध में मोरक्को में सरकार के खिलाफ जेन-जेड के नेतृत्व में प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें हिंसा और गिरफ्तारी हुई।

अक्षय साहू

Morocco Protests: नेपाल के बाद दुनियाभर के देशों में सरकार के खिलाफ युवा सड़को पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश, पेरू और मेडागास्कर अब मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। इसका नेतृत्व जेन-जेड कर रहे हैं। यहां लगातार पांच रातों से लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर हिंसा और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस आंदोलन की शुरुआत 2030 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों पर जरूरत से ज्यादा खर्च को लेकर हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार स्कूलों और अस्पतालों पर खर्च नहीं कर रही, लेकिन स्टेडियम बनाने में अरबों डॉलर खर्च कर रही है। सरकार ने इसे दबाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। जिससे प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।

नेपाल की तरह जेन-जेड कर रहे नेतृत्व

इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि नेपाल की ही तरह इसका नेतृत्व कोई बड़ा नेता या संगठन नहीं बल्कि जेन-जेड की कर रहे हैं। इसे इंटरनेट, खासतौर से टिकटॉक और डिस्कॉर्ड जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं ने मिलकर शुरू किया है। इस वजह से इसे जेनरेशन जेड आंदोलन कहा जा रहा है।

राजधानी रबात समेत कई शहरों में हिंसा हुई है। गाड़ियां, बैंक और दुकानें जलाई गई हैं। प्रदर्शनकारी कह रहे हैं कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो हालात और बिगड़ सकते हैं। बुधवार को गृह मंत्रालय ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन गैरकानूनी हैं और इसमें शामिल लोगों को कानून के तहत सजा दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने बताया कि अब तक 409 लोग गिरफ्तार हुए हैं और 263 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

तीखे सवाल कर रहे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों को लगता है कि सरकार गंभीर मुद्दों से ध्यान हटा रही है। हाल ही में अगाडिर के एक अस्पताल में 8 महिलाओं की मौत हो गई, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है स्टेडियम तो हैं, लेकिन अस्पताल कहां हैं? माना जा रहा है कि मोरक्को के युवा अब चुप नहीं बैठने वाले हैं।

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?