-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Nepal Violence Oli Appears Ministers Charged New Government Action
Nepal Violence: कल सामने आए ओली…आज हो गया कांड, 5 मंत्रियों पर भी गिरी गाज; नई सरकार का बड़ा एक्शन
- Written By: अक्षय साहू
Nepal: नेपाल के जेन-जी आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत पांच प्रमुख नेताओं पर काठमांडू छोड़ने की रोक लगाई है।

ओली समेत पांच नेताओं के देश छोड़ने पर प्रतिबंध (फोटो- सोशल मीडिया)
Nepal Gen-Z Movement: नेपाल में जेन-जी आंदोलन के दौरान युवा प्रदर्शनकारियों पर हुई गोलीबारी की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने बड़ा फैसला किया है। आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत पांच प्रमुख नेताओं के काठमांडू छोड़ने पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता में गठित इस आयोग ने यह सख्त निर्देश जारी किया है।
आयोग द्वारा जिन पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर रोक लगाया है, इसमें पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक, तत्कालीन गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवाडी, आंतरिक खुफिया विभाग के तत्कालीन प्रमुख हुत राज थापा और काठमांडू के तत्कालीन जिलाधिकारी छवि रिजाल का नाम शामिल है।
पूर्व प्रधानमंत्री देउवा का पासपार्ट रद्द
इसके अलावा, आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा और पूर्व विदेश मंत्री आरजू राणा देउवा द्वारा हाल ही में बनवाए गए पासपोर्ट भी रद्द कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि देउवा दंपत्ति को 19 सितंबर को राष्ट्रीय अवकाश के दिन अस्पताल जाकर नए पासपोर्ट जारी किए गए थे, जो अब अमान्य कर दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
आयोग ने सभी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि वे आयोग की अनुमति के बिना काठमांडू से बाहर नहीं जा सकते। नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी बल और राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग को इनकी गतिविधियों पर नजर रखने और दैनिक रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने इन पांचों व्यक्तियों के पासपोर्ट निलंबित करने का आदेश दिया है।
बिना इज्जात देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, इन सभी व्यक्तियों को नेपाल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोग का मानना है कि यह कदम Gen-Z आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए आवश्यक है।
यह भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन के इस शहर को बनाया खंडहर, दागे 500 ड्रोन और 40 मिसाइल, समाने आया डराने वाले VIDEO
बता दें कि इस महीने की शुरूआत में काठमांडू में सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के परेशान होकर नेपाली युवाओं ने 8 सिंतबर को प्रदर्शन किया था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गोलीबारी की थी। जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी, जो अगले दिन बढ़कर 72 हो गई। इसके चलते प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और अंत में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
Nepal violence oli appears ministers charged new government action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














