मोजतबा खामेनेई, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

मोजतबा खामेनेई लापता या जख्मी? ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर गहराया रहस्य, इजरायली खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

Mojtaba Khamenei Injured: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पद संभालने के बाद से ही सार्वजनिक रूप से गायब हैं। इजरायली खुफिया एजेंसियों का दावा है कि वे हवाई हमलों में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अमन उपाध्याय

Where is Mojtaba Khamenei: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर पूरी दुनिया में अटकलों का बाजार गर्म है। मोजतबा को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बने तीन दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन वे अब तक न तो सार्वजनिक रूप से देखे गए हैं और न ही उन्होंने कोई बयान जारी किया है। इजरायली खुफिया एजेंसियों की हालिया रिपोर्ट ने इन अटकलों को और हवा दे दी है जिसमें दावा किया गया है कि मोजतबा हमलों में जख्मी हो गए हैं।

इजरायली एजेंसियों का चौंकाने वाला दावा

इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स के हवाले से बताया कि इजरायली और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि मोजतबा खामेनेई ईरान पर किए गए संयुक्त हवाई हमलों के पहले ही दिन घायल हो गए थे। यही कारण है कि वे अब तक अपनी जनता के सामने नहीं आए हैं। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने भी तीन ईरानी और दो इजरायली अधिकारियों के हवाले से पुष्टि की है कि मोजतबा हमलों की चपेट में आए थे।

ईरानी मीडिया ने कहा- 'रमजान का जांबाज'

ईरान के सरकारी मीडिया और टीवी चैनलों की रिपोर्ट्स मोजतबा की शारीरिक स्थिति पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कह रही हैं, लेकिन उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे शब्द काफी संकेत दे रहे हैं। सरकारी टीवी एंकर्स मोजतबा खामेनेई को 'रमजान का जांबाज' कहकर संबोधित कर रहे हैं। फारसी और ईरानी संदर्भ में 'जांबाज' का अर्थ उस व्यक्ति से होता है जो जंग में घायल हुआ हो। हालांकि, उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है जिससे रहस्य और गहरा गया है।

राष्ट्रपति के बेटे का बयान और अंदरूनी हलचल

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बेटे यूसुफ पेजेश्कियान ने टेलीग्राम ऐप पर एक पोस्ट साझा की जिसने इस चर्चा को और बढ़ा दिया। यूसुफ ने लिखा कि उन्होंने मोजतबा के घायल होने की खबर सुनी थी, लेकिन जब उन्होंने अपने संपर्कों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि वे ठीक हैं। हालांकि, मोजतबा के कार्यालय से अभी तक कोई लिखित या वीडियो संदेश जारी नहीं किया गया है, जो कि उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की कार्यशैली के बिल्कुल विपरीत है।

IRGC का दबाव और मोजतबा का उत्तराधिकार

56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं। गौरतलब है कि अली खामेनेई और उनकी पत्नी 28 फरवरी को इजरायली हवाई हमले में मारे गए थे। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने मोजतबा को नए नेता के रूप में चुनने के लिए मजबूर किया क्योंकि वे अपने पिता की कट्टर नीतियों के समर्थक माने जाते हैं। अब उनकी अनुपस्थिति में ईरान की सत्ता के शीर्ष पर एक बड़ा शून्य दिखाई दे रहा है जो युद्ध की स्थिति में खतरनाक साबित हो सकता है।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

PM मोदी के जन्मदिन पर खेल जगत ने दी बधाई, पीटी उषा से वैभव सूर्यवंशी तक सबने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

PM नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का किया उद्घाटन, भारत में नए अवसर और 7.8% GDP ग्रोथ पर की बात