इमैनुएल मैक्रों, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

'यह हंसी-मजाक...', पत्नी के थप्पड़ वाले वायरल वीडियो पर भड़के मैक्रों, सोशल मीडिया यूजर्स को लगाई लताड़

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पत्नी के साथ किसी भी विवाद की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है और इस मुद्दे पर सोशल मीडिया यूजर्स को लताड़ भी लगाई है।

अमन उपाध्याय

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के वियतनाम दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों को उनके चेहरे पर हल्की चपत लगाते हुए देखा गया, जिसके बाद फ्रांस के पहले दंपति के बीच अनबन और मतभेद की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।

हालांकि, इस मुद्दे पर खुद राष्ट्रपति मैक्रों ने सफाई देते हुए किसी भी तरह के विवाद की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था और ऐसा कोई झगड़ा नहीं हुआ था। हनोई में पत्रकारों से बात करते हुए मैक्रों ने बताया कि वह और उनकी पत्नी केवल हंसी-मजाक कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कोई पहला मौका नहीं है जब उनके वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया गया हो।

देखें Video-

पहले भी हो चुके हैं कई वीडियो वायरल

मैक्रों ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान वायरल हुए एक वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उन्हें ट्रेन में टेबल से एक सफेद वस्तु उठाते हुए देखा गया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे कोकीन का पैकेट बताते हुए शेयर किया। मैक्रों ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक टिश्यू था और उनके कार्यालय ने फ्रांस के विरोधियों पर झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाया। इससे पहले, एक अधिकारी ने भी एक वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी थी, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति को उनकी पत्नी द्वारा थप्पड़ मारे जाने का दावा किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा था कि यह सिर्फ पति-पत्नी के बीच का मजाक था।

अधिकारियों ने बताया पति-पत्नी के बीच का हंसी-मजाक

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विमान ने रविवार को वियतनाम की राजधानी हनोई में लैंड किया। विमान का दरवाजा खुलते ही मैक्रों बाहर आए, और तभी उनकी पत्नी ब्रिजिट ने उनके चेहरे पर हल्के से चपत लगा दी। इस पर मैक्रों थोड़े हैरान हुए, लेकिन उन्होंने खुद को जल्दी संभाला और स्वागत के लिए खड़े प्रतिनिधिमंडल की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन करना शुरू कर दिया।

इसके बाद ब्रिजिट भी विमान से उतरीं और मैक्रों के साथ सीढ़ियां उतरने लगीं। इस दौरान मैक्रों ने अपनी पत्नी की ओर हाथ बढ़ाया, लेकिन उन्होंने उसका हाथ नहीं थामा। एलिसी पैलेस के अधिकारियों ने इसे पति-पत्नी के बीच का हंसी-मजाक बताया।

मैक्रों ने कहा कि वीडियो को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया है, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वीडियो वास्तविक है। उनका कहना था कि वीडियो सही हैं, लेकिन लोग इसे झूठी कहानियों से जोड़ रहे हैं। इससे पहले इमैनुएल के कार्यालय के सूत्रों ने इसे एक दंपति के निजी क्षण का मामला बताया था।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए